दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता और उनकी बेटी मसाबा गुप्ता की खूब बनती है। मां-बेटी के बीच बॉन्डिंग उनके द्वारा साझा की गई तस्वीरों में भी नजर आता है। अब नीनी गुप्ता की बेटी और फैशन डिजाइनर मसाबा ने अपने इंस्टाग्राम पर अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं।
नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स की अनदेखी तस्वीर आई सामने, बेटी मसाबा ने लिखी ये बात
मसाबा अभिनेत्री नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी हैं। एक तस्वीर में मसाबा बहुत छोटी हैं और अपनी मां की गोद में लेटी हुई हैं। विवियन पास में ही बैठे हैं। नीना ने सफेद और लाल रंग की खूबसूरत सी साड़ी पहनी हुई है। वहीं विवियन ने कैजुअल टीशर्ट और शॉर्ट्स पहन रखा है।
View this post on Instagram
दूसरी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में दो लोग हैं। मसाबा ने ये नहीं बताया कि ये कौन हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- मेरी दुनिया, मेरा खून। मसाबा द्वारा साझा की गई इस पोस्ट पर इंडस्ट्री के दोस्त और प्रशंसक कमेंट कर रहे हैं।
एक प्रशंसक ने लिखा- ब्यूटीफुल तस्वीर के साथ ब्यूटीफुल मैसेज। एक अन्य ने लिखा- मैं आपकी मां की तारीफ करना चाहता हूं जो उन दिनों में एक महिला होकर समाज के नियमों को चुनौती दी। बता दें कि 1980 के दशक में नीना और विवियन रिलेशनशिप में थे। हालांकि उन्होंने शादी नहीं की। मसाबा के जन्म के बाद नीना ने सिंगल मदर के तौर पर उसका पालन पोषण किया।
View this post on Instagram
मसाबा एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं। उन्हें मशहूर फैशन हाउस ऑफ मसाबा के मालिक के रूप में जाना जाता है। कुछ समय पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मसाबा ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। मसाबा मसाबा नाम की इस सीरीज में उनकी मां नीना गुप्ता भी नजर आईं थीं।
बच्चे के जन्म के बाद इस टीवी अभिनेत्री ने बताई दिल की बात, बोलीं- ‘जब दिन भर रोती रही...’