बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। लेकिन आज भी खूबसूरती और स्टाइल के मामले में मान्यता कई बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर देती हैं। मान्यता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर फैमिली की तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर मान्यता दत्त की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग हैं। आइए एक नजर डालते हैं मान्यता दत्त की कुछ तस्वीरों पर, जिन्हें देखकर आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे।
2 of 5
मान्यता दत्त
- फोटो : Instagram
मान्यता ने साल 2008 में संजय दत्त से शादी की थी। मान्यता और संजय के दो जुड़वा बच्चे इकरा दत्त और शाहरान दत्त हैं। दोनों का जन्म 21 अक्टूबर 2010 को हुआ था। मान्यता अक्सर अपने दोनों बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आपको बता दें कि फिलहाल मान्यता संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस की सीईओ हैं।
3 of 5
मान्यता दत्त
- फोटो : Instagram
बहुत कम लोग वाकिफ होंगे कि बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त भी एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। दरअसल, पहले उनका नाम दिलनवाज शेख था। जब वो बॉलीवुड में आईं तो उन्होंने अपना नाम सारा खान रख लिया। लेकिन केआरके की फिल्म 'देशद्रोह' में उनका नाम मान्यता रखा गया था। इसके बाद से लोग उन्हें मान्यता के नाम से जानते हैं।
4 of 5
मान्यता दत्त
- फोटो : Instagram
बीते दिन मान्यता ने परिवार संग अपनी एक फोटो साझा की, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। तस्वीर में मान्यता पति संजय और बच्चों के साथ दिखी। फोटो में संजय दत्त, मान्यता और उनके बच्चे इकरा-शहरान दिख रहे हैं। इस दौरान मान्यता व्हाइट ड्रेस में नजर आईं।
हाल ही मान्यता ने शादी की सालगिरह पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो संजय दत्त के साथ नजर आ रही थी। फोटो में दोनो शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘एक दूसरे को पूरी तरह से स्वीकार करने को एक साल और बीत गया..... इस दुनिया में मेरी अच्छी पकड़ को शादी की सालगिरह मुबारक हो।’