{"_id":"6083bd515a8a7e60ed7b3f76","slug":"manushi-chhillar-roped-in-by-unicef-for-world-immunization-week-to-focus-on-kids-amid-covid-pandemic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UNICEF: मानुषी छिल्लर की भावुक अपील, कोरोना काल में बच्चों का रखें खास ख्याल, ये टीके भी जरूरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
UNICEF: मानुषी छिल्लर की भावुक अपील, कोरोना काल में बच्चों का रखें खास ख्याल, ये टीके भी जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मानुषी छिल्लर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वैक्सीन के लिए 18 साल से ऊपर आयु वर्ग के सभी लोगों का पंजीकरण शुरू होने से पहले देश पूरी दुनिया के साथ शनिवार से लेकर अगले शुक्रवार तक विश्व प्रतिरक्षण सप्ताह मनाएगा। ये हफ्ता खास तौर से उन बच्चों के लिए समर्पित है जिनको पोलियो, खसरा और चेचक जैसी कई संक्रामक व खतरनाक बीमारियों से बचाने के लिए टीका लगवाना जरूरी है। कोरोना काल में कहीं बच्चे ये टीका लगवाने से न चूक जाएं, इसके लिए यूनीसेफ ने भारत में फिल्म अभिनेत्री व पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर की मदद लेने का फैसला किया है।
2 of 5
मानुषी छिल्लर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लड़कियों के बीच माहवारी के दौरान स्वच्छता जैसे प्रासंगिक मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हमेशा सक्रिय रहने वाली अभिनेत्री मानुषी छिल्लर बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के महत्वपूर्ण संदेश को व्यापक स्तर पर फैलाने के इरादे से वर्ल्ड इम्यूनाइजेशन वीक (24-30 अप्रैल) के दौरान सोशल मीडिया पर खुद लोगों से जुड़ेंगी।
3 of 5
मानुषी छिल्लर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मानुषी कहती हैं, “वैक्सीनों ने बच्चों की कई पीढ़ियों का स्वस्थ ढंग से लालन-पालन होने में मदद की है, पोलियो, खसरा और चेचक जैसी कई संक्रामक व खतरनाक बीमारियों से उनकी रक्षा की है। जिंदगियां बचाने के लिए हमें एक बार फिर से बच्चों के टीकाकरण का दोगुना प्रयास करना होगा। खासकर सबसे असुरक्षित और आसानी से बीमारी की चपेट में आ जाने वाले बच्चों का टीकाकरण करना ही होगा। हमें हर हाल में कोशिश करनी होगी कि बचपन की जीवन-रक्षक वैक्सीनों तक बच्चों की पहुंच को कोविड 19 वायरस बाधित न करने पाए।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मानुषी छिल्लर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मानुषी के मुताबिक, वैक्सीन बच्चों को संक्रामक बीमारियों के सबसे विनाशकारी प्रभाव से बचाने में मदद करेंगी। कोविड 19 संबंधी वैक्सीनों के व्यापक तौर पर प्रचलित होने की प्रतीक्षा करने के साथ-साथ हमें बच्चों को दूसरे भारी संक्रामक रोगों के टीके लगवाना नहीं भूलना चाहिए जो उनकी जिंदगी के लिए गंभीर खतरा हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मानुषी छिल्लर और अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विश्व सुंदरी का खिताब जीत चुकीं मानुषी छिल्लर इन दिनों अपनी पहली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, इसमें वह राजा पृथ्वीराज चौहान की प्रेमिका संयोगिता का किरदार निभा रही हैं। चंदबरदाई के लिखे महाकाव्य ‘पृथ्वीराज रासो’ पर आधारित इस फिल्म में शीर्षक भूमिका अक्षय कुमार निभा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।