कोरोना संक्रमण के कारण आम से लेकर खास तक सभी परेशान हैं। भारत में कोरोना के मामले हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। वहीं, महाराष्ट्र में भी हर दिन 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसको लेकर राज्य की उद्धव सरकार ने लॉकडाउन की भी घोषणा की है। खतरनाक वायरस की चपेट में बॉलीवुड सेलेब्स भी आ रहे हैं। लगातार बॉलीवुड स्टार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा रहे हैं। अब बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है।
कोरोना संक्रमित पाए गए फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, बी-टाउन सेलेब्स दे रहे जल्द ठीक होने की दुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीष मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जो क्रॉस साइन है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि 'मैं कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया हूं। मैंने तुरंत खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटीन में रहूंगा। डॉक्टरों द्वारा सुझाए गए सभी सुरक्षा निर्देशों का मैं पालन कर रहा हूं। कृपया सुरक्षित रहें अपना ख्याल रखें।'
मनीष का ये पोस्ट अब वायरल हो रहा है। उनके फैंस से लेकर बॉलीवुड सितारे तक उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं। पोस्ट पर अभिनेत्री वाणी कपूर ने दिल वाला इमोजी भेजा। भूमि पेडनेकर ने लिखा कि 'जल्दी से ठीक हो जाओ।' वहीं, नुसरत भरुचा उनके इस पोस्ट पर हैरान हैं और लिखती हैं 'क्या?' इसके अलावा कई सेलेब्स ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
एक तरफ कोरोना बॉलीवुड में कोहराम मचा रहा तो दूसरी तरफ कुछ स्टार्स ने इस बीमारी को मात दी है। हाल ही में एक्टर अक्षय कुमार और आलिया भट्ट की कोविड निगेटिव होने की खबर सामने आई थी। अब एक और गुड न्यूज आई है कि एक्टर विक्की कौशल की कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। उन्होंने इस बात की जानकारी फैंस संग साझा कर दी है।
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए 15 दिनों तक कड़ी पाबंदी लगाई जा चुकी है। इस बीच चर्चा है कि अगर इसके बावजूद भी कोरोना मामलों में कमी नहीं आई तो महाराष्ट्र सरकार संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला ले सकती है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के रिकॉर्ड 63,729 केस सामने आए हैं तो करीब 398 मरीजों की मौत हो गई है।