फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी (Manikarnika: The Queen of Jhansi) रिलीज के बाद लगातार विवादों में घिरी हुई है। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर फिल्म के दूसरे एक्टर्स ने क्रेडिट लेने का आरोप लगाया है। जिसके बाद कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने मोर्चा संभाल लिया और सोशल मीडिया पर लगातार जवाब दे रही हैं।
Video: 'मणिकर्णिका' के विवादों से बेखबर कंगना रनौत, स्विट्जरलैंड में कर रहीं ये काम
ऐसा लग रहा है इन विवादों से कंगना रनौत दूर ही रहना चाहती हैं तभी तो वो फिल्म की रिलीज के बाद स्विट्जरलैंड रवाना हो गई हैं। कंगना की बहन रंगोली ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो स्कीइंग का मजा लेती नजर आ रही हैं।
Jealous people can take a seat Queen is slaying like only she can ... 😁🥰 pic.twitter.com/PnPfjcQkFE
इससे पहले रंगोली ने फिल्म के डायरेक्टर क्रिश के बारे में लिखा कि 'उन्होंने फिल्म को नुकसान पहुंचाने के लिए हर काम किया। फिल्म के डीओपी को ले गए। यही नहीं असिस्टेंट डायरेक्टर को भी कंगना के साथ काम नहीं करने दिया। उन्होंने किसी को सपोर्ट नहीं किया और अब कह रहे हैं मणिकर्णिका उनकी बेबी है।'
रंगोली ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'क्या मौकापरस्ती है... इस इंडस्ट्री पर मुझे हंसी आती है... सबके खिलाफ जाकर कंगना अपने क्रेडिट के लिए लड़ी... क्रिश खुद को देखो और कंगना को देखो... आज वो जहां पर है तुम कभी पहुंच भी नहीं सकते। कंगना ने उन्हें को-डायरेक्टर का क्रेडिट दिया इसलिए वो चाहती थीं कि वो फाइनल कट देख लें लेकिन वो कभी नहीं आए।'
मणिकर्णिका के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 56.90 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। हिन्दी के अलावा फिल्म को तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया गया है। 125 करोड़ में बनी मणिकर्णिका देशभर में 3,000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। वहीं विदेशों में इसे 700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। मणिकर्णिका में कंगना रनौत के साथ अंकिता लोखंडे, सुरेश ओबेरॉय, डैनी, जीशान अयूब और जीशू सेनगुप्ता मुख्य भूमिका में हैं।