बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान का बेटा आर्यन खान ड्रग्स और रेव पार्टी मामले में 7 अक्तूबर तक एनसीबी की हिरासत में है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने कुछ दिन पहले सुमद्र में क्रूज के अंदर चल रही ड्रग्स पार्टी में छापा मारकर कई लोगों को हिरासत में ले लिया था, जिनमें आर्यन खान भी शामिल है। आर्यन खान को हिरासत में लेने के बाद एनसीबी टीम जब मुंबई लाई, तो उनके साथ एक शख्स की तस्वीर सामने आई थी। यह अनजान शख्स आर्यन खान के साथ सेल्फी ले रहा था। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि आर्यन खान के साथ तस्वीर लेने वाला यह गंजा शख्स आखिर कौन है? यह एनसीबी ऑफिस के भीतर कैसे पहुंचा और किस मकसद के साथ आर्यन खान के साथ सेल्फी ली।
Aryan Khan Case: आखिर कौन था आर्यन खान के साथ सेल्फी लेने वाला शख्स? एनसीबी से भी नहीं है ताल्लुक
एनसीबी कर्मचारी भी नहीं है ये शख्स
इस तस्वीर के वायरल होने के बाद कहा जा रहा था कि आर्यन खान के साथ सेल्फी लेने वाला शख्स एनसीबी अधिकारी है। लेकिन, एनसीबी ने इससे इंकार कर दिया है। एनसीबी ने साफ कर दिया कि तस्वीर में आर्यन खान के साथ सेल्फी लेने वाले शख्स का नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से ताल्लुक नहीं है।
फिर कौन है ये अनजान शख्स?
आर्यन खान के साथ सेल्फी लेने वाले अनजान शख्स पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह शख्स कौन है और कैसे एनसीबी दफ्तर के भीतर तक इसकी पहुंच हुई। यह भी कहा जा रहा है कि इतने हाईप्रोफाइल केस में कैसे कोई शख्स एनसीबी के दफ्तर में इस तरह घुस सकता है और आरोपी के साथ सेल्फी ले सकता है।
इस अनजान शख्स को लेकर राजनीति भी गर्मा गई है। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने इस मामले में एनसीबी को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने पूछा है कि आखिर यह शख्स कौन है एनसीबी बताये।
नवाब मलिक ने कहा, अगर यह अनजान शख्स एनसीबी का हिस्सा नहीं है, तो फिर कौन है?