फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बस में दो युवतियों के सामने अधेड़ ने पार की अश्लीलता की हदें, फेसबुक पर डाली ऐसी पोस्ट तब हुआ इंसाफ

Thu, 26 Jul 2018 01:55 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 26 Jul 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
man do wrong thing in bus make disgusting postures after seening girls viral in   facebook

कभी कभी अधेड़ उम्र के व्यक्ति कुछ ऐसा गंदा काम कर जाते हैं जिसे सोचने में भी आपको शर्म आने लगेगी। ऐसा ही एक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक 50 साल का व्यक्ति बस में अश्लील काम करते नजर आ रहा है। आपको बता दें कि ये शर्मनाक हरकत 50 साल की उम्र का एक आदमी चलती हुई बस में कर रहा था। उसने बस में लड़कियों को देखकर अश्लील इशारे भी किए। इससे भी ज्यादा शर्म की बात ये थी कि ऐसा करने से उसे किसी ने रोका भी नहीं।

man do wrong thing in bus make disgusting postures after seening girls viral in   facebook
crying

बस में सफर कर रहीं दो लड़कियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिस लड़की ने ये विडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया उसने एक पोस्ट भी लिखा है। उसने लिखा है वो और उसकी दोस्त हेडुआ पार्क से 30B/1 बस से घर जा रहे थे। अचानक से उस शख्स ने उन दोनों लड़कियों को देखा और अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। लोग उसे देख रहे थे लेकिन किसी ने भी उसे रोकने की कोशिश नहीं की। बाद में गुस्से में उन लड़कियों ने बस के कंडक्टर से शिकायत की तो उसने बेशर्मी से मुस्कुराते हुए कहा- 'मैं क्या कर सकता हूं, मुझे कैसे पता कि किसी के दिमाग में क्या चल रहा है।'

man do wrong thing in bus make disgusting postures after seening girls viral in   facebook
crying girl

फेसबुक पर अपने साथ हुए इस हादसे को बयां करने वाली लड़की का दावा है कि दोनों ने वहां पर मौजूद लोगों से मदद भी मांगी थी लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे। इसके बाद उनमें से एक लड़की ने फेसबुक पर अपनी बात लिखी और साथ ही बस नंबर WB25C6638 का भी जिक्र किया, जिसमें ये घटना हुई थी। लड़कियों के अनुसार ये शख्स पहले भी ऐसी घटिया हरकत कर चुका है लेकिन उस वक्त उनके पास कोई सबूत नहीं था। इसलिए वो किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं करवा पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
man do wrong thing in bus make disgusting postures after seening girls viral in   facebook
crime

जैसे ही ये घटना फेसबुक पर सामने आई, हजारों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि उस शख्स का नाम असित रॉय है, जो पेशे से एक हॉकर है। वह शख्स श्यामपुकुर इलाके का रहने वाला है, जिसे पुलिस ने तलाशी अभियान के बाद उत्तर कोलकाता से गिरफ्तार किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed