{"_id":"5b5970e54f1c1b827d8b4b81","slug":"the-sixty-five-year-old-man-created-world-record-for-swimming-with-tied-hands-and-feet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"65 साल का शख्स हाथ-पैर बांधकर उतर गया पानी में, और फिर हुआ ऐसा चमत्कार ","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
65 साल का शख्स हाथ-पैर बांधकर उतर गया पानी में, और फिर हुआ ऐसा चमत्कार
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
man
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी में कोई इंसान ज्यादा से ज्यादा कितनी देर तक सांस रोक सकता है..? तो शायद आप कहेंगे कुछ ही सेकेंड या हद से हद बस एक मिनट। लेकिन आप ये बात शायद ही जानते होंगे कि अमरीका के डेविड ब्लेन 17 मिनट चार सेकेंड तक पानी में अपना सांस रोककर रखने का विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं। आज हम आपको डेविड के कारनामे से भी खतरनाक कारनामे के बारे में बताएंगे।
man
जी हां इस शख्स ने तो इस मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है। दुनिया वालों को भी इसके बारे में जानकर शायद यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। बहुत से लोग तो इसे चमत्कार का नाम दे सकते हैं। जी हां, बुल्गारिया के रहने वाले एक स्वीमिंग प्रशिक्षक यैन पेटकोव ने जब ये कारनामा किया तो वहां मौजूद लोग बस उन्हें देखते ही रह गए।
man
दरअसल इस आदमी ने बिना हाथ पैर चलाए पानी में तैर कर दिखाया है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है..? जी हां, ऐसा ही हुआ है। इस आदमी ने स्वीमिंग से पहले अपने हाथ-पैरों को जंजीरों में बांध लिया था। शख्स के दोनों हाथों में हथकड़ी लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
man
जिसके चलते वो पानी में अपने हाथों का का इस्तेमाल तैरने के लिए नहीं कर सकता था। इस शख्स ने हाथ-पैरों के बंधे होने बावजूद भी स्वीमिंग की और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकोर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया। बुल्गारिया के प्रशिक्षक यैन पेटकोव ने मंगलवार को ऐसा किया।
विज्ञापन
man
उन्होंने हाथ-पैर बंधे होने के बाद भी मैक्सिको की झील ओहरिड में 3,380 मीटर तक स्वीमिंग की और पहले नंबर पर अपना नाम दर्ज करवाया। बता दें यैन ने भारतीय मछुआरे गोपाल खरवी के रिकॉर्ड को तोड़कर ये नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इनसे पहले गोपाल ने 2013 में हिंद महासागर में 3,071 मीटर तक स्वीमिंग करके विश्व रिकोर्ड बनाया था, लेकिन उनके हाथ बंधे हुए नहीं थे।