{"_id":"611171468ebc3e7a621cfb19","slug":"malayalam-actress-saranya-sasi-dies-at-35-after-long-battle-with-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: मलयालम अभिनेत्री सरन्या शशि का निधन, 35 की उम्र में ली आखिरी सांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दुखद: मलयालम अभिनेत्री सरन्या शशि का निधन, 35 की उम्र में ली आखिरी सांस
Tue, 10 Aug 2021 12:29 PM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:29 PM IST
सार
मलयाली अभिनेत्री सरन्या शशि (Saranya Sasi) का सोमवार यानी नौ अगस्त को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थीं। उनकी उम्र महज 35 साल थी।
विज्ञापन
सरन्या शशि
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मलयालम अभिनेत्री सरन्या शशि (Saranya Sasi) का सोमवार यानी नौ अगस्त को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 35 वर्ष की थीं और कई साल से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं। इस बात की जानकारी उनके नजदीकी सूत्रों ने दी। उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सरन्या को 2012 में ट्यूमर का पता चला था। तब से लेकर अब तक उनकी 11 सर्जरी हो चुकी थीं।
विज्ञापन
बीते दिनों सरन्या जब वित्तीय संकट से जूझ रही थीं तो उनके दोस्तों और प्रशंसकों ने उनके इलाज के लिए चंदा इकठ्ठा किया था। वहीं, ट्यूमर के उपचार के बीच उन्हें इस साल मई में कोरोना वायरस संक्रमण भी हो गया था। संक्रमण से ठीक होने के बावजूद उनकी हालत बिगड़ रही थी।
विज्ञापन
बता दें कि वह कन्नूर जिले की रहने वाली थीं और उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया था। वह केरल में एक लोकप्रिय टीवी कलाकार थीं। वहीं, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अभिनेत्री के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि सरन्या ने बीमारी से डटकर मुकाबला किया।
विज्ञापन