यौन उत्पीड़न के मामले में अभिनेता दिलीप की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं। केरल हाईकोर्ट ने 2017 के मलयालम अभिनेत्री के साथ मारपीट मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारियों को कथित रूप से धमकाने के मामले में जांच पर रोक लगाने से इनकार किया है। कोर्ट ने याचिका पर अंतिम सुनावाई की तिथि भी 28 मार्च तय कर दी है।
2 of 4
एक्टर दिलीप
- फोटो : social media
दरअसल, अभिनेता दिलीप पर इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को धमकाने का आरोप लगा हैं। अभिनेता न एफआईआर रद्द कराने की मांग को लेकर केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखाया था। अब इसी याचिका पर केरल हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है।
3 of 4
एक्टर दिलीप
- फोटो : social media
आपको बता दें कि यह 17 फरवरी 2017 की घटना है, जब अभिनेत्री शूटिंग के बाद अपने घर जाने के लिए अपनी कार मैं बैठी तो कुछ लोगों ने अभिनेत्री को कार में बंधक बनाकर अगवा कर लिया। चार लोगों ने करीब दो घंटे तक उनका यौन उत्पीड़न किया था। किसी तरह अभिनेत्री उनसे अपनी जान बचाने में कामयाब हो गई। उस वक्त केरल पुलिस ने जांच के दौरान दस में से सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। सभी आरोपियों को बाद में जमानत मिल गई थी। वहीं, पूरे मामले के साजिशकर्ता अभिनेता दिलीप को भी जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
4 of 4
एक्टर दिलीप
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, कुछ दिनों पहले अभिनेत्री ने इस मामले को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। अभिनेत्री ने कहा था कि मैं अब अपने सम्मान के लिए लड़ूंगी। अभी तक मैं खुद ही जिम्मेदार मान रही थी और जब भी इस बारे में सोचती थी तो मेरा दम घुटता था। 2020 में मैं 15 बार कोर्टरूम में मौजूद रहीं। मुझे हर बार खुद को बेकसूर साबित करना पड़ता था, लेकिन अब मैं न्याय मिलने तक लड़ती रहूंगी।