मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, करीना कपूर और अमृता अरोड़ा की दोस्ती के चर्चे पूरे बॉलीवुड में हैं। इन चारों की गर्लगैंग को हमेशा एक साथ देखा जाता है। कोई भी ओकेजन इन चारों के बिना पूरा नहीं होता। चारों एक साथ अक्सर शॉपिंग, पार्टी, लंच या डिनर पर नजर आती ही रहती हैं। लेकिन इन दिनों लॉकडाउन की वजह से चारों की एक दूसरे से मुलाकात नहीं हो पा रही है। जिसकी वजह से अब चारों को एक दूसरे की याद सता रही है।
Four More Shots Please Season 3: अपनी 'गर्लगैंग' के साथ 'फोर मोर शॉट्स' में काम करना चाहती हैं मलाइका, ये रखी है शर्त
इसी बीच मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक गर्लगैंग के साथ एक शो का हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर की है। मलाइका चाहती हैं कि वो अपनी तीनों बेस्ट फ्रैंड के साथ 'फोर मोर शॉट्स' का हिस्सा बनें। लेकिन मलाइका ने इसके लिए एक खास शर्त रखी है। मलाइका की शर्त के मुताबिक वो अपनी बेस्ट फ्रैंड्स के साथ विदेश यात्रा पर जाएंगी।
दरअसल मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को मलाइका ने प्राइम वीडियो के पेज से री-पोस्ट किया है। ये तस्वीर मलाइका, अमृता, करीना और करिश्मा की है। जिसे 'फोर मोर शॉट्स' के पोस्टर पर एडिट किया गया है। इस तस्वीर के साथ मलाइका ने कैप्शन में लिखा है, 'मैं फोर मोर शॉट्स के लिए तैयार हूं, बशर्ते एक विदेश यात्रा शामिल हो।'
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
मलाइका की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। उनके फैन्स इस तस्वीर पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि ये असल तस्वीर करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की है। जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि वो अपनी गर्लगैंग को बहुत मिस कर रही हैं।
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
गौरतलब है कि लॉकडाउन की वजह से सबी सेलेब्स इस समय अपने घर पर ही हैं। ऐसे में ये सेलेब्स सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और रोज कुछ ना कुछ नया और दिलचस्प अपने फैन्स के साथ साझा करते रहते हैं। वहीं मलाइका इन दिनों कुकिंग का लुत्फ उठा रही हैं। कभी मलाइका बेसन के लड्डू बनाती हैं तो कबी पनीयारम। वो अपनी रेसिपी फैन्स के साथ साझा भी करती हैं।