{"_id":"5fec14649bc93972cd162003","slug":"malaika-arora-bikini-pictures-viral-with-arjun-kapoor-goa-new-year-vacation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब बिकिनी पहन पूल में उतरीं 47 साल की मलाइका अरोड़ा, देखते रह गए अर्जुन कपूर, आलीशान विला में छुट्टियां मना रहा कपल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब बिकिनी पहन पूल में उतरीं 47 साल की मलाइका अरोड़ा, देखते रह गए अर्जुन कपूर, आलीशान विला में छुट्टियां मना रहा कपल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों एक साथ बिता रहे हैं। इन दिनों ये कपल गोवा में अमृता अरोड़ा और उनके पति शकील लदाक के आलीशान विला में छुट्टियां मना रहा है। इसके साथ मलाइका ने अपनी हॉट अदाओं से एक बार फिर सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।
Trending Videos
2 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिकिनी पहने कुछ नई तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वो काफी हॉट लग रही हैं। पानी में भीगी मलाइका कभी स्विमिंग पूल के किनारे बैठी अदाएं दिखाई रही हैं, तो कभी वो पानी में उतर कर आग लगा रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को क्लिक करने का क्रेडिट जाता है अर्जुन कपूर को।
47 साल की मलाइका की इन अदाओं को देख हर कोई दंग रह गया है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने इस विला में अपनी कई तस्वीरें शूट करवाई हैं। उन्होंने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया है। तस्वीरों में ये विला आलीशान और बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। हरियाली के बीच बना ये विला काफी शांत जगह पर स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
बीते दिनों अमृता अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें अर्जुन कपूर मलाइका की अदाओं को अपने फोन के कैमरे में कैद करते दिख रहे थे। वहीं इस आलीशान विला की तारीफ खुद अर्जुन कपूर ने भी की है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, 'जब आपका मन वापस घर जाने का ना करे..कितना खूबसूरत घर है आपका अमृता अरोड़ा और शकील लदाक। गोवा में इससे बेहतर कोई हॉलीडे होम हुआ ही नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Instagram
बता दें कि जनता कर्फ्यू के समय मलाइका और अर्जुन एक ही घर में थे और उन्होंने पूरा लॉकडाउन भी एक साथ ही रहकर गुजारा था। हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका ने खुले तौर पर अर्जुन के साथ लिव-इन में रहने की बात स्वीकारी थी। बकौल अमृता अर्जुन एक बेहद मजेदार शख्स हैं जिन्होंने उन्हें लॉकडाउन में बिल्कुल भी बोर नहीं होने दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।