फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Cinema VS Bollywood: 'बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता', हिंदी सिनेमा पर महेश बाबू ने दिया बड़ा बयान

Tue, 10 May 2022 08:22 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 10 May 2022 08:22 AM IST
विज्ञापन
Major: South Superstar Mahesh Babu talked About bollywood at Adivi Sesh Film trailer launch event
महेश बाबू - फोटो : Instagram

"मुझे लगता है कि बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता। इसलिए मैं वहां अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता।" यह बात दक्षिण सुपरस्टार महेश बाबू ने सोमवार को अपने प्रोडक्शन वेंचर 'मेजर' के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि पूरे देश में तेलुगू फिल्मों के ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन के साथ ही भारतीय सिनेमा के मायने बदल गए हैं।  

Major: South Superstar Mahesh Babu talked About bollywood at Adivi Sesh Film trailer launch event
mahesh babu - फोटो : सोशल मीडिया

नहीं बनना चाहता पैन इंडिया स्टार
'मेजर' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान महेश बाबू कहते हैं, 'मेरा उद्देश्य खुद को पैन इंडिया स्टार के रूप में पेश करना नहीं है, बल्कि दक्षिण की फिल्मों को देशभर में सफल बनाना है। मैं हमेशा से तेलुगू फिल्में करना चाहता था और चाहता था कि भारत भर के लोग इसे देखें। और अब जब ऐसा हो रहा है तो मैं बहुत खुश हूं। मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि मेरी ताकत तेलुगू फिल्में हैं। इसने ही सभी सीमाओं को पार कर बॉलीवुड, टॉलीवुड को भारतीय सिनेमा बना दिया है। 

Major: South Superstar Mahesh Babu talked About bollywood at Adivi Sesh Film trailer launch event
mahesh babu - फोटो : सोशल मीडिया

क्या आप बॉलीवुड में काम करेंगे?
महेश बाबू आगे कहते हैं, "मुझे हिंदी में बहुत सारे प्रस्ताव मिले। लेकिन मुझे लगता है कि बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता। इसलिए मैं अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता। तेलुगू सिनेमा ने मुझे जो प्यार और स्टारडम दिया है, मैंने कभी उसकी कल्पना भी नहीं की थी। मैंने हमेशा सोचा था कि मैं यहां फिल्में बनाऊंगा और वह बड़े पैमाने पर पसंद की जाएंगी, और मेरा विश्वास अब एक वास्तविकता में बदल रहा है। मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Major: South Superstar Mahesh Babu talked About bollywood at Adivi Sesh Film trailer launch event
मेजर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म मेजर के बारे में
फिल्म मेजर, 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है। आदिवी शेष अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन शशि किरण टिक्का ने किया है। फिल्म का निर्माण सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया ने महेश बाबू के जीएमबी एंटरटेनमेंट और ए+एस मूवीज के सहयोग से किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed