एक्शन, ड्रामा, रोमांस और थ्रिल के बाद अब बॉलीवुड पौराणिक कहानियों का रुख कर रहा है। काफी लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 'महाभारत' पर फिल्म बनने जा रही है। अमेरिका में चल रहे डी23 एक्सपो में इसपर फिल्म बनाने को लेकर एलान भी किया गया था। कौरवों और पांडवों की कहानी पर आधारित 'महाभारत' को पहली बार बीआर चोपड़ा छोटे पर्दे पर लेकर आए थे। अब डायरेक्टर फिरोज नाडियाडवाला इसपर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के कई कलाकार नजर आने वाले हैं, साथ ही इसका बजट सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।
Mahabharat: 700 करोड़ के भारी-भरकम बजट में तैयार होगी 'महाभारत', अक्षय कुमार से रणवीर सिंह तक आएंगे नजर!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन