'बेबी' और 'लव योरसेल्फ' जैसे मशहूर गानों के गायक जस्टिन बीबर के फैंस देश दुनिया में हैं। लेकिन दिल्ली के लोग भी अब अपने फेवरेट कनाडियन सिंगर जस्टिन बीबर की वैक्स स्टेच्यू से रूबरू हो सकेंगे।
पढ़ें- एक्ट्रेस बोली, 'नवाज मुझे तुमसे घिन आती है, तू मेरी शिकायत के भी काबिल नहीं'
दिल्ली में एक दिसम्बर से मैडम तुसाद म्यूजियम खुलने जा रहा है। मैडम तुसाद म्यूजियम में मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के मोम के पुतले को लगाया गया।
जस्टिन बीबर की भारत में लोकप्रियता को देखते हुए मैडम तुसाद म्यूजियम ने उनका मोम का पुतला भी अपनी प्रदर्शनी में शामिल किया। इसी के साथ यहां जस्टिन बीबर के पुतले के साथ फोटो खिंचाने के लिए लोगों की लाइन लग गई।
आपको बता दें कि दिल्ली में चल रहें ग्रब फेस्टिवल में जस्टिन बीबर के साथ ऋतिक रोशन का वैक्स स्टेच्यू भी लगाया गया है।