देश में कोरोना की स्थिति खराब है और मनोरंजन जगत से कई सेलेब्स भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसी बीच 4 मई को ऐसी खबरें आने लगीं कि कोरोना वायरस से लकी अली का निधन हो गया। वहीं इस खबर के सामने आते ही बिना सच जाने सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धाजंलि देने लगे। हालांकि ये खबर बिल्कुल झूठ है। लकी अली की दोस्त और पूर्व अभिनेत्री नफीसा अली ने इन खबरों का खंडन किया है और बताया कि लकी अली बिल्कुल स्वस्थ हैं।
2 of 5
लकी अली, नफीसा अली
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी गायकी का जादू चलाने वाले लकी अली को लेकर आ रही ऐसी खबरों पर नफीसा ने नाराजगी जताई। उन्होंने अफवाहों का खंडन करते हुए कहा, 'मैंने आज ही लकी से 2-3 बार बात की है। वो एकदम ठीक है। उन्हें कोरोना नहीं हुआ है बल्कि उनके शरीर में एंटीबॉडीज हैं'।
3 of 5
लकी अली
- फोटो : instagram/officialluckyali
आगे उन्होंने कहा कि, 'वो अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट की प्लानिंग कर रहे हैं। हम लोगों ने वर्चुअल कॉन्सर्ट के बारे में बात की थी। वो इस समय अपने परिवार के साथ अपने फार्म में हैं। मैंने अभी उनसे बात की, सभी लोग ठीक एकदम ठीक हैं'।
4 of 5
लकी अली
- फोटो : instagram/officialluckyali
बता दें कि लकी अली सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं रहते हैं। वहीं इन दिनों वो लाइमलाइट से भी दूर रहे रहे। ऐसे मे उन्हें लेकर ऐसी अफवाह सामने आने लगी। इसके बाद से उनकी दोस्त नफीसा ने सच बताया। बता दें कि कुछ दिनों पहले मीनाक्षी शेषाद्री के भी निधन की भी अफवाह उड़ी थी जिस पर उन्होंने सामने आकर सच्चाई बताई थी।
5 of 5
लकी अली
- फोटो : Instagram
बात करें लकी अली की तो वो 90 के दशक से अपने गानों के लिए मशहूर रहे। 'ओ सनम', 'कभी ऐसा लगता है', 'एक पल का जीना', 'क्यों चलती है पवन' जैसे गानों से लकी अली ने लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। उन्होंने फिल्म 'सुर' में गाना गाने के साथ साथ अभिनय भी किया था।