लोकसभा चुनाव के लिए आज दूसरे चरण की वोटिंग हुई । पूरा देश चुनाव के रंग में रंगा है । इसमें बॉलीवड़ सितारे भी पीछे नहीं हैं । कई बॉलीवुड स्टार्स वोट देने की अपील भी कर चुके हैं । इस बीच श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के नाम से भी एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ।
2 of 5
PM Narendra Modi
- फोटो : ANI
ट्वीट को देख ऐसा लग रहा है जैसे जाह्नवी पीएम मोदी का प्रचार कर रही हैं । जाह्नवी के नाम से जो ट्वीट वायरल है उसमें लिखा है, "मैं राजनीति नहीं समझती हूं, लेकिन मुझे पता है कि देश को मोदीजी की जरूरत है ।"
पोस्ट होते ही ये ट्वीट ट्रेंड करने लगा । कुछ ही घंटों में इस ट्वीट को 3600 बार री-ट्वीट और 12,000 बार लाइक किया गया है । इस ट्वीट को लेकर कहा जा रहा है कि जाह्नवी, पीएम मोदी का प्रचार कर रही हैं ।
दरअसल, जाह्नवी कपूर के नाम पर बना ये ट्विटर अकाउंट फेक है । अकाउंट वेरीफाइड नहीं है । क्योंकि जाह्नवी ट्विटर पर हैं ही नहीं । सोशल मीडिया में जाह्नवी का वेरीफाइड अकाउंट इन्स्टाग्राम पर है ।
5 of 5
Janhvi Kapoor
- फोटो : twitter
जाह्नवी के नाम से इस अकाउंट को 27 जून को क्रिएट किया गया था और अब तक सिर्फ 19 बार ही इस हैंडल से ट्वीट किया गया है । बता दें कि चुनाव के चलते कई ऐसे फेक अकाउंट एक्टिव हो गए हैं जिससे अलग-अलग पार्टी को प्रमोट किया जा रहा है ।