फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Liger: मॉल में विजय देवरकोंडा को देखने के लिए फैंस हुए बेकाबू, एक्टर ने खास अंदाज में की शांत रहने की अपील

Mon, 01 Aug 2022 12:20 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 01 Aug 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Liger promotion event in Navi Mumbai Mall Fans went crazy to see Vijay Devarakonda and Ananya Panday
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' रिलीज के लिए तैयार है। इन दिनों दोनों सितारे जोर-शोर से अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में अनन्या और विजय प्रमोशन के लिए एक मॉल में पहुंचे थे, जहां उनसे मिलने के लिए हाजरों की भीड़ उमड़ आई। इस दौरान विजय ने सभी से हिंदी में बात कर शांत रहने की अपील की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Liger promotion event in Navi Mumbai Mall Fans went crazy to see Vijay Devarakonda and Ananya Panday
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, 'लाइगर' की स्टार कास्ट रविवार को नवी मुंबई के एक मॉल में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थी। इस दौरान पूरे मॉल में फैंस की जबरदस्त भीड़ जुट गई, जो अपने पसंदीदा सितारे को देखने के लिए वहां पहुंची थी। जब विजय देवरकोंडा और अनन्या मॉल में पहुंचे तो फैंस का उत्साह देखते ही बनता था। सभी बेहद खुश नजर आए और विजय के प्रति उनकी दीवानगी भी देखने को मिली। अब इस इवेंट के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Liger promotion event in Navi Mumbai Mall Fans went crazy to see Vijay Devarakonda and Ananya Panday
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

एक वीडियो में विजय हिंदी में फैंस से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। विजय कहते हैं, 'नमस्कार मुंबई, कैसे हो आप सभी। मेरी हिंदी थोड़ी इधर उधर हो जाएगी, मैंने बहुत बार कहा है कि मेरा स्त्रीलिंग पुल्लिंग गड़बड़ हो जाता है। लेकिन मैं दिल से बोलूंगा आपको समझ आए बस बहुत है। मेरा नाम है विजय देवरकोंडा है, जिसको नहीं पता, कोई दिक्कत नहीं फिर से बोलूंगा मेरा नाम है विजय देवरकोंडा।' फैंस को विजय का यह अंदाज काफी पसंद आया और वह उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा विजय देवरकोंडा 'लाइगर' के अपने किरदार की तरह ही सभी से कहते हैं, 'थैंक यू मुंबई, आई लव यू।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Liger promotion event in Navi Mumbai Mall Fans went crazy to see Vijay Devarakonda and Ananya Panday
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद भीड़ को बेकाबू होता देख विजय सभी से आराम से रहने की अपील करते हैं। विजय कहते हैं कि मैं यही हूं आप लोग आराम से रहे। मैं कही नहीं जा रहा, मुझे नहीं चाहिए कि कोई हर्ट हो इसलिए प्लीज सभी आराम से रहे। बता दें कि ऐसा कहा जा रहा है कि इससे पहले किसी भी नवी मुंबई के मॉल में इतना क्राउड देखने को नहीं मिला है। इससे पहले बिग बॉस में हिना खान और शिल्पा शिंदे के टास्क के दौरान मुंबई के एक मॉल में इतनी भीड़ देखने को मिली थी। बता दें कि पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होने वाली है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed