आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म के जरिए अभिनेता चार साल बाद अपने फैंस के बीच लौट रहे हैं। आमिर खान साल 2018 में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में नजर आए थे, जो फ्लॉप रही। ऐसे में मेकर्स और फैंस को 'लाल सिंह चड्ढा' से काफी उम्मीदें हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और आमिर खान भी इस फिल्म को हिट कराने के लिए जबरदस्त तरीके से मेहनत कर रहे हैं। इसी बीच, यह भी माना जा रहा है कि अभिनेता की इस फिल्म को ओटीटी पर देखने के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना होगा।
2 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, आमिर खान की सभी फिल्में पहले सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं और फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आती हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ भी ऐसा हो रहा है। लेकिन यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर थोड़ा देरी से आएगी। ऐसे में अगर आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसके लिए आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज के छह महीने बाद ओटीटी पर उपलब्ध होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो, 'लाल सिंह चड्ढा' के ओटीटी राइट्स 'नेटफ्लिक्स' को करीब 160 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत में बेचे गए हैं।
3 of 4
लाल सिंह चड्ढा की स्पेशल स्क्रीनिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है और इसी वजह से अभिनेता को इस फिल्म के प्रमोशन में साउथ कलाकारों का भी साथ मिला है। बीते दिनों ही आमिर खान ने साउथ सितारों के लिए अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी। आमिर की फिल्म देखने के लिए नागा चैतन्या, नागार्जुन, एसएस राजामौली, मेगास्टार चिरंजीवी और निर्देशक सुकुमार एक साथ दिखे थे। इस मौके की एक तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें सभी कलाकार चाय के साथ आमिर की फिल्म का लुत्फ उठाते दिखे थे। यह स्पेशल स्क्रीनिंग हैदराबाद में रखी गई थी।
4 of 4
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
'रक्षाबंधन' से भिड़ेगी 'लाल सिंह चड्ढा'
'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ नागा चैतन्य, करीना कपूर खान, मोना सिंह अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। इतना ही नहीं फिल्म में शाहरुख खान के भी कैमियो करने की खबरें हैं। बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा', अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' से टकराती नजर आएगी। अब देखना यह होगा कि कौन सी फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल पाता है।