टीवी जगत में ऐसे ऐसे सीरियल बनाए गए हैं जिन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। इन टीवी सीरियल्स ने लोगों को प्यार करना, दोस्ती निभाना, दुश्मनी का बदला जैसे कई रूप दिखाए हैं जिन्हें लोग भूल नहीं सकते। टीवी की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर ने साल 2000 में ऐसे ही एक सीरियल का निर्माण किया था जिसने छोटे पर्दे का हुलिया ही बदल दिया था। जी हां, हम बात कर रहे टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जो स्टार प्लस पर साल 2000 से 2008 तक टीवी पर प्रसारित हुआ था।
जब केबीसी से भी आगे निकल गया क्योंकि सास भी कभी बहू थी
यह अब तक का टीवी पर सबसे ज्यादा लंबा चलने वाला शो है। इस सीरियल की इतनी जबरदस्त फैन फालोइंग थी कि उस दौर में शायद ही कोई ऐसा घर होगा जहां इसे ना देखा गया हो। इस शो के हर एक किरदार उस वक्त काफी प्रसिद्ध हुए थे। सबसे ज्यादा चर्चा तो स्मृति ईरानी की हुई थी जिन्होंने शो में तुलसी का किरदार निभाया था। साथ ही मिहिर के किरदार में अमर उपाध्याय भी हर दिल में बस गए थे। हाल ही में एक इंटरव्यू में मिहिर ने इस शो से जुड़ी खास बातें बताई हैं।
2 of 5
अमर उपाध्याय
- फोटो : सोशल मीडिया
अमर उपाध्याय ने बताया कि शो शुरू होने के तीन महीने पहले से सभी काम करने लगे थे लेकिन जब सीरियल शुरू हुआ तो हमारे पास एक हफ्ते का भी कंटेंट तैयार नहीं था। सभी दिन रात काम करते थे तब दो हफ्ते का एपिसोड तैयार हो पाता था। साथ ही अमर ने कहा कि शो के कलाकार आज भी एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए एक दूसरे से जुड़े हैं।
3 of 5
अमर उपाध्याय, स्मृति ईरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
अमर ने कहा कि, 'अगर सीरियल का सीक्वल बनता है तो स्मृति ईरानी के लिए तुलसी का किरदार निभाना मुश्किल होगा क्योंकि वह तो नरेंद्र मोदी की सरकार में कैबिनेट मंत्री बन चुकी हैं। उनके लिए शो के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। मैं यह भी नहीं जानता कि एकता शो पर विचार कर रही हैं या नहीं अगर इसे दोबारा बनाया गया तो उसमें स्मृति की जगह तुलसी का किरदार कौन निभाएगी'।
4 of 5
अमर उपाध्याय
- फोटो : instagram/amarupadhyay_official
अमर ने कहा कि, 'जब अमिताभ बच्चन सर का केबीसी शो शुरू हुआ था तो उसे जबरदस्त टीआरपी मिली थी। हम एक क्या जीरो नंबर पर भी नहीं थे। हमारे और केबीसी के बीच बहुत बड़ा अंतर था। हमने सोचा ही नहीं था हम कभी उससे आगे जा पाएंगे। हमे लगा था कि बच्चन सर का शो आगे जाएगा और हम भी थोड़ा आगे बढ़ेंगे'।
5 of 5
क्योंकि सास भी कभी बहू थी
- फोटो : ट्विटर
शो की टीम रेटिंग्स जानने के लिए एकता कपूर के ऑफिस जाती थी। जैसे ही शो टीआरपी में सेकंड प्लेस पर पहुंचा शो में मिहिर के किरदार की मौत दिखा दी गई और फिर शो नंबर वन बन गया। अमर ने बताया कि जिस एपिसोड में उनकी मौत दिखाई गई उसके अलगे दिन हर जगह सिर्फ उनके नाम की चर्चा होने लगी। बहुत से लोगों ने यह मान लिया था कि सचमुच में उनका निधन हो गया था। औरतें सफेद साड़ी पहनकर उनके घर आने लगी थीं।