कमाल आर खान (केआरके) सोशल मीडिया पर अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। वह बॉलीवुड की फिल्मों की समीक्षा करते हैं। इस दौरान भी वह ज्यादातर फिल्मों में कमियां निकालते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं, केआरके सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड के अभिनेताओं को टारगेट करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में उन्होंने अजय देवगन पर निशाना साधा था और अब केआरके ने आयुष्मान खुराना पर एक ट्वीट कर उन्हें डबल ढोलकी कहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में डायरेक्टर राज शांडिल्य के बहाने आयुष्मान खुराना को निशाने पर लिया है।
2 of 4
कमाल राशिद खान
- फोटो : Youtube- Kamaal R Khan - KRK
दरअसल, केआरके ने अपने ट्वीट में फिल्म 'ड्रीम गर्ल' की बात की है, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी और अब इस फिल्म का सीक्वल बनाने की बात चल रही है। लेकिन केआरके का कहना है कि आयुष्मान खुराना ने अब तक इस फिल्म के लिए हां नहीं कहा है। केआरके ने लिखा, 'डायरेक्टर राज शांडिल्य की फिल्म ड्रीम गर्ल तीन साल पहले रिलीज हुई थी। उस वक्त हर अभिनेता उनके साथ काम करने के लिए तैयार था और अब वह तीन साल से 'ड्रीम गर्ल 2' बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन आयुष्मान खुराना कंफर्म नहीं कर रहे हैं। मतलब राज का करियर खत्म हो गया क्योंकि डबल ढोलकी आयुष्मान खुराना का करियर खत्म हो गया।'
3 of 4
ड्रीम गर्ल
- फोटो : सोशल मीडिया
'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान खुराना के साथ नुसरत भरूचा नजर आई थीं। इस फिल्म में आयुष्मान ने एक ऐसे शख्स की भूमिका निभाई थी, जो लड़कियों की आवाज में लोगों से बात करता था और पैसे कमाता था। फिल्म में खूब सारे कॉमेडी सीन्स हैं और इसी वजह से फैंस को यह फिल्म खूब पसंद भी आई थी। फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिलने के बाद इसके सीक्वल की बात भी तुरंत शुरू हो गई थी। बीते दिनों खबर आई थी कि फिल्म के दूसरे पार्ट में आयुष्मान खुराना ही नजर आएंगे।
4 of 4
'डॉक्टर जी
- फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता की अगली फिल्म का नाम 'डॉक्टर जी' है, जिसमें वह शेफाली शाह और रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आएंगे। कुछ समय पहले ही आयुष्मान का लुक भी सामने आया था। यह फिल्म 17 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन रिलीज डेट बदल दी गई है और अब तक मेकर्स की तरफ से नई तारीख का खुलासा नहीं हुआ है।