KIFF 2022: 15 दिसंबर से शुरू होगा कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल, बिग बी संग जया बच्चन करेंगी उद्घाटन
28वां कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन जल्द ही होने जा रहा है। यह पहला मौका है, जब साल में दूसरी बार फिल्म फेस्टिवल होने जा रहा है।
विस्तार
28वां कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 15 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है, जो 22 दिसंबर तक चलेगा। करीब ढाई दशक के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है, जब फिल्म फेस्टिवल का आयोजन साल में दूसरी बार हो रहा है। इस बार फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ शामिल होंगे।
बता दें कि कोरोना महामारी के बाद से ही फिल्म फेस्टिवल का आयोजन नहीं हो रहा था। वहीं, इस साल स्थिति बेहतर होने पर कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का 27वां संस्करण 25 अप्रैल से शुरू हुआ और एक मई तक चला। उस दौरान फेस्टिवल में 40 देशों की 163 फिल्में दिखाई गई थीं। वहीं, अब 15 दिसंबर से 22 दिसंबर तक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है।
Throwback Thursday: कमल हासन की इस बात पर भड़क उठा था बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, क्या आप जानते हैं यह किस्सा?
Kolkata International Film Festival to begin on 15th December and will continue till 22nd December. Actor Amitabh Bachchan, along with his wife Jaya Bachchan, will attend the inaugural ceremony.
— ANI (@ANI) November 24, 2022
28वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन पश्चिम बंगाल सरकार व संस्कृति विभाग की ओर से किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस बार के फेस्टिवल में नेट पैक अवॉर्ड के साथ इसे पांच वर्गों में बांटा गया है। इनमें मूविंग इमेज, भारतीय भाषा की फिल्में, डॉक्यूमेंटरी और शॉर्ट फिक्शन शामिल हैं।
Ranbir Kapoor: फिल्म 'एनिमल' के सेट से वायरल हुआ रणबीर कपूर का लुक, खून में सने नजर आए अभिनेता