'शार्क टैंक इंडिया' वर्तमान में भारतीय टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय शो में से एक है। इस व्यावसायिक रियलिटी शो में उद्यमियों को अपने व्यवसाय मॉडल को निवेशकों (शार्क) के पैनल के सामने पेश करना होता है और उन्हें इस बात के लिए राजी करने होता है कि वह उनके मॉडल पर पैसे लगाएं।
शो में जजों के पैनल में अशनीर ग्रोवर, नमिता थापर, अनुपम मित्तल, विनीता सिंह, ग़ज़ल अलगी, पीयूष बंसल और अमन गुप्ता शामिल हैं। शुरुआत में ही इनमें से कुछ चेहरे जनता के बीच बेहद लोकप्रिय हो गए हैं। ऐसे में हम आपको इन शार्क की कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं। पढ़िए
2 of 8
अशनीर ग्रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
अशनीर ग्रोवर
एक रिपोर्ट के अनुसार, 'भारत पे' के प्रबंध निदेशक और सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर की कुल संपत्ति तकरीबन 700 करोड़ रुपये है। वह शो के सबसे अमीर शार्क में से एक हैं।
3 of 8
अमन गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
अमन गुप्ता
2015 में स्थापित लोकप्रिय टेक ब्रांड 'बोट' के सह-संस्थापक और सीएमओ, अमन गुप्ता की अनुमानित संपत्ति 700 करोड़ रुपये की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमन गुप्ता के पास बमर, शिपरॉकेट और अन्वेषन जैसी कंपनियों में भी शेयर हैं।
4 of 8
नमिता थापरी
- फोटो : सोशल मीडिया
नमिता थापरी
नमिता थापर एक बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी 'एमक्योर फार्मास्युटिकल्स' की कार्यकारी निदेशक हैं। कथित तौर पर, उनकी कुल संपत्ति 600 करोड़ रुपये है। वह इनक्रेडिबल वेंचर्स लिमिटेड की संस्थापक भी हैं।
5 of 8
पीयूष बंसल
- फोटो : सोशल मीडिया
पीयूष बंसल
आईवियर के लिए एक ई-कॉमर्स पोर्टल 'लेंसकार्ट' के सीईओ की कुल संपत्ति 600 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 36 वर्षीय पीयूष बंसल ने इनफेडो (inFedo) और डेली ऑब्जेक्ट्स (dailyobjects.com) जैसी कंपनियों में भी निवेश किया है।