जरूरत इंसान से क्या-क्या नहीं करवा देती। इसी जरूरत के आगे कई बार इंसान ऐसे ऐसे काम करने के लिए मजबूर हो जाता है कि बाद में उसे उनका पछतावा भी होता है। एक्ट्रेस
रीना रॉय भी एक बार ऐसी जरूरत का शिकार हुईं जिसका फायदा कई लोगों ने उठाया।
बात उन दिनों की है जब रीना रॉय बॉलीवुड में एंट्री पाने के लिए फिल्मों की तलाश में भटक रहीं थीं। जैसे-तैसे रीना को फिल्म मिल तो गई लेकिन उस फिल्म के बोल्ड और सेमी-न्यूड सीन्स ने रीना रॉय के होश उड़ा दिए थे।
ये फिल्म थी 'जरूरत' जो 1972 में आई। फिल्म का टाइटल और कहानी रीना रॉय की असल कहानी जैसी ही थी। जिस तरह फिल्म में लीड किरदार को पैसे, नौकरी और शोहरत की तलाश थी ठीक उसी तरह असल जिंदगी में रीना रॉय का सपना था।
रीना रॉय का ना तो फिल्म इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर था और ना ही उनकी फैमिली इतने रसूख वाली थी कि उसके दम पर उन्हें बेहतरीन फिल्में मिल जाएं।
मजबूरन रीना रॉय को इस फिल्म के लिए तैयार होना पड़ा।
फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने रीना रॉय की इस मजबूरी का खूब फायदा उठाया और उनसे जमकर हॉट और बोल्ड सीन करवाए। उस वक्त रीना रॉय ने डेब्यू फिल्म में जैसे बोल्ड और न्यूड सीन दिए वैसे उस दौर की कोई भी टॉप हीरोइन सपने में भी नहीं सोच सकती थी। और यही तो मजबूरी है।