फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spl: 5 साल की शादी तोड़ यूं अनुपम खेर के प्यार में पड़ी थी किरण खेर

Thu, 15 Jun 2017 10:43 AM IST
amarujala.com- Written by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Written by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 15 Jun 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
Kirron Kher Birthday Special, How She And Anupam Kher Met, Their Love Story
किरण खेर बर्थडे
हिंदी फिल्मों की पसंदीदा 'मां' किरण खेर आज 62 साल की हो गई हैं। किरण खेर ने तकरीबन 34 फिल्मों और 6 टीवी सीरियलों में काम किया है। किरण खेर ने बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर से शादी की है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये उनकी पहली शादी नहीं है। आइए हम आपको बताते हैं किरण खेर की लव लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें-
Kirron Kher Birthday Special, How She And Anupam Kher Met, Their Love Story
किरण खेर बर्थडे
किरण और अनुपम खेर की मुलाकात चंढीगढ़ में हुई थी जहां दोनों एक थियेटर का हिस्सा था। दोनों तब पक्के दोस्त हुआ करते थे लेकिन ये रिश्ता तब मोहब्बत के आस-पास भी नहीं भटकता था। किरण और अनुपम के बीच इतनी पक्की दोस्ती थी कि उनके दरमियां ऐसा कुछ नहीं था, जो दोनों नहीं जानते थे। उस समय दोनों को क्या मालूम था कि ये दोस्ती एक दिन प्यार में बदल जाएगी।
Kirron Kher Birthday Special, How She And Anupam Kher Met, Their Love Story
किरण खेर बर्थडे
साल 1980 में किरण फिल्मों में काम की तलाश के लिए मुंबई आ गईं। तब किरण को गौतम बेरी से प्यार हो गया जो कि पेशे से बिजनेस मैन थे। दोनों ने शादी कर ली और कुछ सालों बाद किरण ने बेटे सिकंदर को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kirron Kher Birthday Special, How She And Anupam Kher Met, Their Love Story
किरण खेर बर्थडे
गौतम से किरण ने लव मैरिज की थी लेकिन वो इस रिश्ते से खुश नहीं थीं। कुछ था जो उन्हें अच्छा नहीं लग रहा था और वो इस रिश्ते से निकलना चाहती थीं। वहीं अनुपम खेर भी अपनी शादी में खुश नहीं थे। ये तब की बात है जब अनुपम और किरण दोनों ही एक दूसरे के सिर्फ दोस्त हुआ करते थे।
विज्ञापन
Kirron Kher Birthday Special, How She And Anupam Kher Met, Their Love Story
किरण खेर बर्थडे
किरण और अनुपम दोनों अपनी-अपनी शादियों में जूझते हुए थियेटर करते रहे। दोनों कोलकाता में एक प्ले करने गए थे जब उन्हें पहली बार प्यार का एहसास हुआ। किरण खेर ने इस किस्से को लेकर कहा था, 'अनुपम तब कुछ अलग लग रहे थे। उन्होंने किसी किसी फिल्म के लिए सिर मुंडवाया हुआ था। वो मेरे कमरे से जब लौटने लगा तो उसने मुझे देखा। उस पल में कुछ खास था दो हम दोनों ने महसूस किया था।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed