कुछ वक्त पहले खबर आई थी एक्ट्रेस
किम शर्मा अपने पति से अलग हो गई हैं और उनसे अलग होने के बाद वो पाई-पाई को मोहताज हो गईं, हालांकि किम शर्मा ने बाद में इन खबरों को निराधार बताया और
दिवालिया होने की खबरों पर अपना जमकर गुस्सा भी निकाला।
लेकिन अब जो खबर है वो आपको चौंका देगी। अपने पति से अलग होने के बाद किम शर्मा वापस मुंबई लौट आईं और अपने लिए काम तलाशने लगीं। अब खबर है कि आजकल किम शर्मा फ्री में काम कर रही हैं और वो भी एक कंपनी के लिए।
स्पॉटब्वॉय में छपी एक खबर के मुताबिक, किम शर्मा ने एक्टर जावेद जाफरी के साथ हाथ मिला लिया है और वो उनकी कंपनी इंडियन डॉक्यूमेंट्री फाउंडेशन के प्रोग्राम 'गुड पिच इंडिया' के लिए काम कर रही हैं। जावेद जाफरी की ये कंपनी इंडिया और बाहर बनने वाली डॉक्यूमेंट्री के प्रमोशन, विकास और फंड में सहायता करती है।
किम शर्मा इस कंपनी के साथ इस साल फरवरी से काम कर रही हैं। किम शर्मा और उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर है क्योंकि फिल्मों में तो किम कुछ खास कर नहीं पाईं थीं जिसके बाद उन्होंने बिजनेसमैन अली पंजानी के साथ शादी कर ली थी और मुंबई छोड़ केन्या में बस गईं।
लेकिन उस पति ने भी किसी और लड़की के लिए किम शर्मा को छोड़ दिया।