इस समय फिल्मी गलियारों में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के ब्रेकअप की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां हुई हैं, जो फैंस को बहुत पसंद थीं और इनके ब्रेकअप की खबरों ने फैंस का दिल तोड़ दिया था। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी उन्हीं कपल्स की लिस्ट में शुमार हैं, अब दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को निराश कर दिया है। इस जोड़ी को रील के साथ रियल लाइफ में भी खूब पसंद किया जाता है। फिलहाल दोनों के ब्रेकअप की खबरों में कितनी सच्चाई है, इसको लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है और इसी बीच दोनों के रिश्ते को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है।
2 of 4
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी फिल्म शेरशाह में एक साथ नजर आए थे और इस ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया और अटकलों का बाजार गर्म हो गया कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस को रियल लाइफ में भी ये कपल काफी पसंद है। हालांकि दोनों की तरफ से कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई लेकिन इसी बीच खबर आई कि इस कपल के रिश्ते में दूरियां आ गई हैं और दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया है।
3 of 4
कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों के बीच क्यों आईं दूरियां
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ के बीच ब्रेकअप की खबरों के बाद से ही फैंस उनके रिश्ते की बीच की दूरी की सच्चाई जानने को उत्सुक हैं। फिलहाल, दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था और इनके बीच आई दूरी के बारे में अभी दोनों में से किसी का बयान सामने नहीं आया है। हां लेकिन रिपोर्ट की मानी जाए तो दोनों के बीच अब प्यार खत्म हो चुका था और उनका ब्रेकअप आपसी सहमति से हुआ है। एक कपल के तौर पर वह भले ही अलग हो गए हैं, लेकिन हमेशा एक दूसरे के अच्छे दोस्त रहेंगे और प्रोफेशनल लाइफ में आगे भी साथ काम करेंगे।
4 of 4
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
बात करें वर्क फ्रंट की तो कियारा आडवाणी इन दिनों कार्तिक आर्यन संग अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 2' को लेकर चर्चा में हैं। तो वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स भी पाइपलाइन में है। ये सीरीज एक्शन से भरपूर होने वाली है, क्योंकि इसकी कमान एक्शन का डबल डोज देने वाले निर्देशक रोहित शेट्टी के हाथ में है।