केरल के कोचीन विश्वविद्यालय में एक संगीत समारोह में भगदड़ के दौरान चार छात्रों की मौत हो गई, और कम से कम 60 अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट की मानें तो टेक-फेस्ट के दौरान भगदड़ मच गई और ये सभी छात्र सीढ़ियों से गिर गए। गायिका निकिता गांधी, जो संगीत कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही थीं वह इस हादसे से सदमे में हैं, और पोस्ट कर अपना दुख जाहिर करती नजर आई हैं।
2 of 5
निकिता गांधी कॉन्सर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
निकिता गांधी ने इस दुर्घटना पर दुख जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। गायिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखा है, 'आज शाम कोच्चि में जो हुआ उससे दिल टूट गया है और मैं भी टूट गई हूं। इससे पहले कि मैं प्रदर्शन के लिए कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो पाती, ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई।' गायिका ने आगे जोड़ा, 'इस गहन दुख को व्यक्त करने के लिए संभवतः कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं हैं। मेरी प्रार्थनाएं छात्रों के परिवारों के साथ हैं।'
3 of 5
निकिता गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
मामले में अधिकारियों ने कहा कि कोच्चि के पास कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (सीयूएसएटी) के ओपन-एयर ऑडिटोरियम में गायक के मंच पर आने से ठीक पहले भगदड़ मच गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि पास रखने वालों के लिए प्रवेश प्रतिबंधित था लेकिन जब बारिश होने लगी तो स्थिति बदल गई। बाहर इंतजार कर रहे लोग छिपने के लिए सभागार में घुस गए, जिससे भगदड़ मच गई और कुछ छात्र फिसलकर गिर गए।
Saturday Box Office Report: 'टाइगर 3' ने वीकएंड पर पकड़ी रफ्तार, 12वीं फेल और फर्रे का ऐसा रहा हाल
4 of 5
घायलों का चल रहा अस्पताल में इलाज
- फोटो : सोशल मीडिया
अधिकारी के अनुसार, 'यह एक वार्षिक उत्सव था, और ब्रोशर से हमें पता चला कि यह 24 नवंबर से 26 नवंबर तक आयोजित किया गया था। संगीत कार्यक्रम 1,000 से 1,500 लोगों की क्षमता वाले एक सभागार में आयोजित किया गया था। यह आंशिक रूप से भरा हुआ था।' एडीजीपी एमआर अजित कुमार ने जोड़ा, 'अचानक बारिश होने लगी, छात्र सीढ़ियों से भागने लगे, जिससे यह हादसा हुआ।'
Manoj Bajpayee: पिता को रोते हुए देखना चाहती थी मनोज बाजपेयी की बेटी अवा, अभिनेता ने किया खुलासा
5 of 5
प्रत्यक्षदर्शी ने दी घटना की जानकारी
- फोटो : एएनआई
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के अनुसार, 'दो लड़कों और दो लड़कियों की मौत हो गई, जबकि 60 से अधिक अन्य का कलामासेरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल और आसपास के कुछ अन्य अस्पतालों में इलाज चल रहा है।' निकिता गांधी की बात करें तो, उनके नाम 'बुर्ज खलीफा', 'काफिराना' और 'नाजा' जैसे कई हिट गाने हैं। उन्होंने सलमान खान की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'टाइगर 3' में भी ज्यादातर गाने गाए हैं।
Srimad Ramayan: बिग बी के शो पर प्रथम दर्शन देंगे श्रीराम, अयोध्या में शंख ध्वनि संग शुरू होगी श्रीमद रामायण