कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh Birthday) का जन्म 17 अक्तूबर 1992 को हुआ था। कीर्ति सुरेश ने अपने भारतीय पहनावे से ना केवल दक्षिण भारत में बल्कि पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। कीर्ति सुरेश की फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। कीर्ति सुरेश बेहद खूबसूरत तो हैं ही साथ ही अपनी सुंदरता और बढ़ाना भी अच्छे से जानती हैं।
कम उम्र में ही हुईं मशहूर
कीर्ति इडु एन्ना मायम, महंती, सरकार जैसी हिट साउथ की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। कीर्ति सुरेश के पिता सुरेश कुमार और मां मेनका भी फिल्म इंडस्ट्री से हैं। कीर्ति ने अपना करियर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू किया था। चलिए जन्मदिन के खास मौके पर आपको बताते हैं कीर्ति के बारे में कुछ दिलचस्प बातें...
2 of 5
Keerthy Suresh
- फोटो : instagram
गीतांजलि से किया लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू
कीर्ति ने साल 2000 में पायलट्स फिल्म से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। फैशन डिजाइनर की पढ़ाई करने वाली कीर्ति ने 2013 में आई मलायलम फिल्म गीतांजलि में लीड रोल निभाया। इसके बाद कीर्ति ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
3 of 5
कीर्ति सुरेश
- फोटो : Insatagram- @keerthysureshofficial
कीर्ति की कलाभवन मणि और बीजू मेनन के साथ दूसरी फिल्म 'Achaneyanenikkishtam' (2001) हिट रही थी। दिलीप और संयुक्त वर्मा के साथ 'कुबेरन' (2002) में उनकी तीसरी फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इसेक बाद तो कीर्ति साउथ फिल्मों की लीड एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाने लगीं। बेहतरीन अदायगी के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड तक मिल चुका है।
4 of 5
Keerthy Suresh
- फोटो : instagram
'महानती' फिल्म से कीर्ति को काफी लोकप्रियता मिली। ये फिल्म तेलुगु एक्ट्रेस सावित्री के जीवन पर आधारित थी। फिल्म में कीर्ति ने सावित्री का किरदार निभाया था। रेखा के पिता जैमिनी गणेशन ने सावित्री से शादी की थी। जब ये फिल्म रिलीज हुई तो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म को देखने के लिए थियेटर हाउसफुल हो गए थे। आलम ये था कि बीमार लोग जो ठीक से चल भी नहीं सकते वे भी व्हील चेयर पर बैठकर फिल्म देखने पहुंचे थे।
5 of 5
Keerthy Suresh
- फोटो : instagram
कीर्ति लगातार तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्म में काम कर रही हैं। बता दें कि उन्होंने अपनी सुंदरता से लाखों लोगों के दिल में जगह बनाई है। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त पैन फॉलोइंग है। उनकी हर तस्वीर सामने आते ही वायरल हो जाती है।