बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी शाही अंदाज में राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के बरवाड़ा में 700 साल पुराने किले सिक्स सेंसेस फोर्ट में हो रही है। शादी की तमाम रस्में हो चुकी हैं और आज दोनों हिंदू रीति रिवाज से एक दूसरे के हो जाएंगे। जिसके बाद कटरीना कैफ, कटरीना विक्की कौशल हो जाएंगी। लेकिन कौशल परिवार से कटरीना का नाता नया नहीं है। कटरीना विक्की के पिता श्याम कौशल के साथ एक फिल्म में काम भी कर चुकी हैं। फिल्म में एक सीन के दौरान कटरीना को अपना एक्शन सीन पसंद नहीं आया था। जिसके बाद कटरीना के अपने होने वाले ससुर श्याम कौशल से बहस तक हो गई थी। जानिए इस पूरे किस्से के बारे में।
Katrina Vicky Wedding: ससुर श्याम कौशल संग कटरीना कर चुकी हैं काम, दोनों के बीच इस सीन को लेकर हुई थी बहस
फिल्म फैंटम में किया साथ काम
साल 2015 में आई फिल्म फैंटम में कटरीना और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था और श्याम कौशल इस फिल्म में एक्शन डायरेक्टर थे। फिल्म एक्शन से भरपूर थी। सिर्फ सैफ ही नहीं कटरीना भी फिल्म में हाथ पैर चलाती नजर आई थीं। उनके तमाम एक्शन सीन श्याम कौशल के अनुसार ही फिल्माए जा रहे थे।
कटरीना को नहीं पसंद आया एक्शन सीन
फिल्म में एक सीन था जिसमें कटरीना और सैफ जीप में बैठे थे और सीरीआई सेना का टैंक उनका पीछा कर रहा था। सैफ सीन में मशीन गन की तरफ जम्प लगाकर गोलियां बरसाते नजर आते हैं। एक्शन डायरेक्टर श्याम कौशल ने सीन को कुछ ऐसा बनाया था कि जीप का ड्राइवर और सैफ बंदूक चलाएंगे और कटरीना दरवाजे के पास छिप जाएंगी। कटरीना इस सीन से नाखुश थीं।
फिर हुई बहस
कटरीना को अपना एक्शन सीन बिलकुल पसंद नहीं आया। उन्होंने स्टंट डायरेक्टर श्याम कौशल को समझाया कि वह पूर्व-रॉ एजेंट की भूमिका निभा रही हैं। ऐसे में उनसे छिप जाने की उम्मीद की जा सकती है। इस सीन को लेकर कटरीना, कबीर खान और श्याम कौशल के बीच बहस तक होती है।
कटरीना की बात को समझने के बाद फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने उनकी बात को समझा और उन्हें एक्शन सीन में गन चलाने का मौका दिया। जिसके बाद श्याम कौशल ने उनके सीन को बदल दिया।