फिल्म 'टाइगर जिंदा है' से सुर्खियां बटोरनी वाली कैटरीना कैफ ने हाल ही में अपने दोस्त करण जौहर के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया उनके दोस्त करण उनसे प्यार के मामलों पर सलाह मांग चुके हैं।
पढ़ें-ऐसा क्या हुआ कि कार में मुंह छिपाने को मजबूर हुईं प्रियंका चोपड़ा, साथ थीं आलिया
2 of 3
कैटरीना कैफ
- फोटो : Mid Day
बता दें कि आजकल करण 104.8 इश्क एफएम पर 'कॉलिंग करण' नाम से शो की मेजबानी कर रहे हैं। करण अपने इस शो में हिस्सा लेने वाले लोगों की प्यार से जुड़ी कई परेशानियों को हल करने की कोशिश करते हैं। कैटरीना ने बताया कि करण ने अपने इस शो के लिए कई बार खुद उनसे सलाह मांगी हैं और वो खुश हैं कि उन्होंने उनकी मदद की भी है।
बता दें कि कैटरीना कैफ 'अग्निपथ' और 'बार बार देखो' जैसी फिल्मों में करण जौहर के साथ काम कर चुकीं है। कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2012 में आई सलमान-कैटरीना की 'एक था टाइगर' की सीक्वल है।