{"_id":"60b2679b73705e301f567511","slug":"kartik-aaryan-shared-throwback-video-when-he-kissed-female-fan-hand-on-his-knee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जब कार्तिक आर्यन ने घुटनों पर बैठकर फीमेल फैन को किया था किस, थ्रोबैक क्लिप वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: जब कार्तिक आर्यन ने घुटनों पर बैठकर फीमेल फैन को किया था किस, थ्रोबैक क्लिप वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sat, 29 May 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Insatagram- @kartikaaryani
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में हैं। कम समय में उन्होंने इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। 'दोस्ताना 2' से निकाले जाने के बाद कार्तिक ने शाहरुख की कंपनी के साथ भी हाल ही में एक फिल्म को मना किया है, जिसे लेकर अभिनेता की हर तरफ चर्चा हो रही है।
फिल्मों के चुनाव को लेकर गंभीरता
पिछले कुछ समय से देखा गया है कि कार्तिक फिल्मों के चुनाव में काफी सावधानी बरत रहे हैं। फिल्म की पटकथा का वो काफी ध्यान रखते हैं। इसी कारण 'दोस्ताना 2' से उन्हें बाहर होना पड़ा। वहीं, शाहरुख खान की कंपनी को भी उन्होंने इसी कारण मना कर दिया है। अभिनेता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं।
अभिनेता का वीडियो वायरल
कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं और वो अपने फैंस का मनोरंजन करते नजर आते हैं। यही कारण है कि उनकी कोई भी पोस्ट तुरंत वायरल हो जाती है। कार्तिक ने एक वीडियो शेयर किया है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
2 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Insatagram- @kartikaaryan
कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो उस समय का है जब अपनी 'लुका छिपी' फिल्म के प्रमोशन के लिए कॉलेज पहुंचे थे। यहां वो फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे। इस दौरान महिला प्रसंशकों ने उन्हें घेर रखा था और तरह-तरह की फरमाइश कर रही थीं। इस दौरान कार्तिक अपनी एक फैन की ख्वाहिश के आगे मजबूर होकर उसके सामने घुटने के बल पर बैठ गए। और उसके हाथ को चूमते हुए गले लगा लिया।
3 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Insatagram- @kartikaaryan
कार्तिक के ऐसा करते ही पूरा कॉलेज परिसर तालियों की गड़गड़ा से गूंड उठा था। इस वीडियो के साथ अभिनेता ने कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा कि 'इसे कहते हैं फैंसेप्शन। मैं अपने फैंस का फैन हूं? मैं हमेशा ये कर सकता हूं सिर्फ इस फीलिंग के लिए।' कार्तिक के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Insatagram- @kartikaaryan
उनके इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। एकता कपूर ने लिखा 'वाओ'। उनके जवाब में अभिनेता ने लिखा कि 'एकता कपूर हमारी सारी प्रमोशन को कॉलेज में रखना।' उनके इस पोस्ट पर फैंस भी काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
कार्तिक ने हाल के दिनों में दो और फिल्में साइन की हैं। इनमें से एक फिल्म वह निर्देशक हंसल मेहता के साथ करने जा रहे हैं जिसे आरएसवीपी प्रोड्यूसर कर रही है। इस फिल्म में वह एयरफोर्स पायलट बनेंगे। दूसरी फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला की बताई जा रही है। इस फिल्म के बारे में अधिक जानकारी अभी बाहर नहीं आ सकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।