रविवार को 30 साल के हो गए कार्तिक आर्यन तिवारी के करियर की सबसे रिस्की फिल्म का एलान उनके बर्थडे गिफ्ट के तौर पर हो गया ह। यह वही फिल्म है जिसे वह ‘नीरजा’ फेम निर्देशक राम माधवानी के साथ करने जा रहे हैं। फिल्म में कार्तिक एक पत्रकार की भूमिका में दिखेंगे और मुंबई बम धमाकों की कहानी एक नए तरीके से सुनाएंगे।
2 of 6
कार्तिक आर्यन
- फोटो : फाइल
कार्तिक आर्यन की इस नई फिल्म का एलान शूटिंग से बस पखवारे भर पहले ही हुआ है। कहा जा रहा है कि ये फिल्म एक थ्रिलर फिल्म होगी और राम इसमें अपनी वही स्टाइल दोहराएंगे जिसे लोगों ने उनकी पहली फिल्म ‘नीरजा’ और सुष्मिता सेन की वापसी वाली वेब सीरीज ‘आर्या’ में देख रखा है। फिल्म से राम माधवानी की पत्नी अमिता भी बतौर सह निर्माता जुड़ी हैं।
3 of 6
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म का नाम रखा गया है ‘धमाका’ और इसकी यूएसपी ये बताई जा रही है कि ये इक्कीसवीं सदी में एक न्यूज चैनल के काम करने के तौर तरीकों की छानबीन करेगी। फिल्म का निर्माता रॉनी स्क्रूवाला है। रॉनी के मुताबिक जब राम ने उन्हें इस फिल्म की कहानी सुनाई तो तुरंत उन्होंने इसके निर्माण का फैसला ले लिया था। वह बताते हैं कि जब ये पटकथा कार्तिक को सुनाई गई तो उनकी प्रतिक्रिया भी ऐसी ही थी।
4 of 6
कार्तिक आर्यन
- फोटो : फाइल
कार्तिक आर्यन को भी फिल्म में काफी दम नजर आ रहा है। उनको भरोसा है कि ये फिल्म उनकी रोमांटिक और कॉमेडी हीरो वाली छवि से उन्हें आगे ले जाने में कामयाब रहेगी। फिल्म में वह ऐसे टीवी पत्रकार की भूमिका में दखेंगे तो मुंबई में हुए आतंकी हमले के सजीव प्रसारण की अहम कड़ी है। कार्तिक के मुताबिक ये कहानी सुनते हुए ही वह काफी रोमांचित हो गए थे और ये फिल्म उनके लिए अपने भीतर के अभिनेता का एक दूसरा पहलू दर्शकों के सामने पेश करने का मौका देगी।
5 of 6
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
निर्देशक राम माधवानी कहते हैं कि बतौर निर्देशक उन्हें ऐसी कहानियां बहुत प्रभावित करती हैं जिनमें मानवीय पहलू शमिल हों। देखने में भले ये फिल्म एक थ्रिलर जैसी है लेकिन फिल्म की पटकथा में बहुत सारी भावनाएं और नाटकीयता दर्शकों को देखने को मिलेगी। फिल्म की कहानी के हिसाब से इसे एक युवा अभिनेता की जरूरत थी जिसको किरदार के हिसाब से काढ़ने दिक्कत न हो। कार्तिक इस किरदार के लिए बिल्कुल सही हैं।