एक दौर था जब बॉलीवुड में शादी के बाद अभिनेत्रियों का करियर खत्म माना जाता था। शादी के बाद अभिनेत्रियां अगर पर्दे पर दिखती भी थीं तो ज्यादातर उन्हें मां और भाभी के किरदार ही ऑफर होते थे। आज वक्त बदल चुका है और ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो शादी के बाद मुख्य रोल करते हुए लगातार हिट फिल्में दे रही हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।
2 of 5
करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले बात करते हैं सुपर स्टाइलिश करीना कपूर की। करीना ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी की। शादी के बाद करीना 'सिंघम', 'बजरंगी भाईजान', 'की एंड का', 'अंग्रेजी मीडियम' और 'गुड न्यूज' सहित अन्य फिल्मों में नजर आईं। इसके अलावा करीना कई बड़े उत्पादों की ब्रांड एंबेसडर हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड की महंगी अभिनेत्रियों में होती है।
3 of 5
अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली से शादी के बाद अनुष्का शर्मा फिल्म 'संजू', 'परी', 'सुई धागा' और 'जीरो' में दिख चुकी हैं। फिल्मों के अलावा अनुष्का अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट पर ध्यान दे रही हैं। लॉकडाउन के दौरान अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस की वेब सीरीज 'पाताल लोक' और फिल्म 'बुलबुल' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुईं। जिन्हें दर्शकों से ढेर सारा प्यार मिला।
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्लोबल सेंसेशन प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन गायक और अभिनेता निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधी। शादी के बाद प्रियंका बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आईं। कुछ समय पहले उन्होंने राजकुमार राव के साथ एक प्रोजेक्ट शूट किया। चर्चा है कि हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा की कुछ फिल्मों को लेकर बात चल रही है।
5 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह से शादी के बाद दीपिका पादुकोण लगातार व्यस्त हैं। शादी के बाद दीपिका की फिल्म 'छपाक' रिलीज हुई थी। इसके अलावा उनके पास शकुन बत्रा की एक फिल्म है। रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' बनकर तैयार है। दीपिका अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले द्रौपदी की जिंदगी पर फिल्म बनाने में जुटी हैं। लॉकडाउन के दौरान ही दीपिका ने प्रभास के साथ एक फिल्म का भी एलान किया।