करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार कपल हैं, जो हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। करीना और सैफ की तरह उनके दोनों बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान भी किसी स्टार से कम नहीं हैं। तैमूर पॉपुलर स्टार किड हैं, जो अपने क्यूट एक्शंस की वजह से लाइमलाइट में बने रहते हैं। रविवार को करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ नन्हे तैमूर को स्पॉट किया गया। हर बार की तरह इस बार भी तैमूर के मस्ती भरे अंदाज को कैमरे में कैद करने के लिए पैपराजी उनका वीडियो बनाने लगे। लेकिन इस दौरान तैमूर कुछ ऐसा करते हुए नजर आए, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी ज्यादा भड़क गए हैं। हर कोई अब तैमूर को तमीज सिखाने की बात कर रहा है।
Video: गुस्से में आकर तैमूर ने पापा सैफ अली खान पर उठाया हाथ, वीडियो देख भड़के यूजर्स बोले- तमीज सिखाओ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन