नए साल को सेलिब्रेट करने जहां कई सितारे मुंबई से बाहर हैं तो वहीं जल्द ही मां बनने जा रहीं करीना कपूर इस बार घर पर ही हैं। साल 2020 के आखिरी दिन करीना कपूर और सैफ अली खान ने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने एक छोटी सी पार्टी का आयोजन भी किया।
INSIDE PHOTOS: करीना-सैफ ने इस तरह किया नए साल का स्वागत, दोस्तों और परिवार के लिए रखी पार्टी
करीना और सैफ की इस पार्टी में सोहा अली खान, कुणाल खेमू, कृतिका कामरा, शिखा तलसानिया और अन्य लोग शामिल रहे। सोहा ने डिनर के दौरान का एक वीडियो साझा किया है जिसमें सभी क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं।
नए साल पर करीना और सैफ ने घर को गुब्बारों और मोमबत्तियों से सजाया है। डिनर टेबल पर वाइन और कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन रखे हैं। सैफ अली खान जहां खाना परोसने में व्यस्त हैं वहीं कुणाल, कृतिका, शिखा और सोहा आपस में बातें कर रहे हैं।
सोहा अली खान ने कुणाल खेमू के साथ एक क्यूट सी तस्वीर भी पोस्ट की। कुणाल सोहा को किस कर रहे हैं। इसके साथ उन्होंने सभी को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।
इसके अलावा करीना ने सैफ और तैमूर के साथ की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ लिखा- ‘अपने ब्वॉयज के साथ सिमटकर और गले लगाते हुए परफेक्ट तस्वीर लेने की कोशिश। मेरे जीवन में इन दोनों के बिना 2020 को बर्दाश्त करना आसान नहीं होता। आगे बढ़ते हुए। नई शुरुआत के लिए। सुरक्षित रहना। सभी के लिए प्यार और उम्मीद। हम आप सबको प्यार करते हैं। हैप्पी न्यू ईयर।‘
View this post on Instagram
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)
अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, नए साल पर बॉलीवुड के सितारों ने दीं शुभकामनाएं