फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आर के स्टूडियो से जुड़ी हैं करीना कपूर की बचपन की यादें, परिवार के फैसले पर बोल दी ये बात

Mon, 27 Aug 2018 04:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor khan statement on selling of rk studio may shocked you

अपने समय के मशहूर एक्टर रहे राज कपूर के परिवार ने 70 साल पुराने ऐतिहासिक RK Studio को बेचने का फैसला कर लिया है। काफी लंबे समय से स्टूडियो में ज्यादा काम नहीं हो रहा था। इस स्टूडियो को ज्यादा लोग शूटिंग के लिए किराये पर नहीं ले रहे थे। पिछले साल 16 सितंबर को स्टूडियो में भयंकर आग लग गई थी। इस दौरान इसके कुछ हिस्से बुरी तरह से जल गए थे। कपूर खानदान की मानें तो स्टूडियो बेचने की एक वजह ये भी है कि आजकल कोई भी इतनी दूर शूटिंग के लिए आना नहीं चाहता क्योंकि उन्हें या तो अंधेरी या फिर गोरेगांव में लोकेशन आसानी से मिल जाते हैं।

kareena kapoor khan statement on selling of rk studio may shocked you

एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने कहा, 'दादा राज कपूर द्वारा बनाए गए इस स्टूडियो से मेरी बहुत अच्छी यादें जुड़ी हैं। मुझे पूरी बात पता नहीं है कि सच में क्या हो रहा है। मेरी सेहत कुछ दिनों से ठीक नहीं है और मैं पिछले चार-पांच दिन से अपने पिता से नहीं मिली हूं लेकिन, निश्चित ही, हम सब इन्हीं गलियारों में पलकर बड़े हुए हैं।' वह आगे कहती हैं, 'मुझे लगता है कि शायद परिवार ने इस बारे में कोई बड़ा फैसला किया है। तो, अब यह मेरे पिता और उनके भाइयों पर है। अगर उन्होंने यही तय किया है तो यही सही।'

kareena kapoor khan statement on selling of rk studio may shocked you

70 साल पुराने 2 एकड़ में फैले आरके स्टूडियो का निर्माण साल 1948 में किया गया था। इसका नाम महान शोमैन राज कपूर के नाम पर रखा गया है। पिछले काफी समय से स्टूडियो में ज्यादा काम नहीं हो रहा था। ऋषि कपूर स्टूडियो में आग लगने के बाद बेहद भावुक हो गए थे। इस दुर्घटना के बारे में बात करते हुए ऋषि कपूर ने बताया था कि उन्हें इस घटना पर भरोसा नहीं हो रहा है। वो इस पर विश्वास नहीं कर सकते। फिल्म आवरा से लेकर सभी आरके फिल्मों की वेशभूषा इस स्टूडियो में रखी थी। नर्गिस से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन तक सभी हीरोइनों द्वारा पहने गए कपड़े इस स्टूडियो में रखे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor khan statement on selling of rk studio may shocked you

ऋषि कपूर ने बताया था कि फिल्म 'जिस देश में गंगा बहती है' में पद्मिनी द्वारा पहने गए गहने और कपड़ो को भी इसी स्टूडियो में बेहद प्यार से सहेज कर रखा गया था। यह उनके पिता की विरासत थी और यह एक खजाना था। ऋषि कपूर ने बताया था कि उनके पिता राज कपूर ने 'बॉबी' की सफलता से अपने परिवार के लिए एक घर खरीदा था। उन्होंने अपनी सभी कमाई स्टूडियो में डाल दी थी क्योंकि सिनेमा उनका धर्म था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed