करीना कपूर खान बॉलीवुड की डीवा हैं जिन्होंने अपने अभिनय के साथ साथ अपने स्टाइल से भी लोगों का दिल जीता है। करीना अपने दिल में कुछ नहीं रखती हैं और उन्हें जो सही लगता है वो बोल देती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वो अपने पति सैफ अली खान से जुड़ी बातें भी फैंस के साथ साझा करते नहीं हिचकिचाती हैं। हाल ही में एक शूट के दौरान करीना ने अपना बेडरुम सीक्रेट का खुलासा किया है जिसे जानकार फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
2 of 5
सैफ अली खान, करीना कपूर
- फोटो : instagram: kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी की थी। शादी से पहले भी दोनों के अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं वहीं शादी के बाद इस कपल के बीच रोमांस और ज्यादा बढ़ गया है। लोगों को इनके रोमांटिक किस्से के बारे में जानना अच्छा लगता है। अब करीना ने अपने फैंस के साथ अपनी बेडरुम की जानकारी भी साझा कर दी है।
3 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान
- फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
करीना ने बताया कि वो बिस्तर पर सोने से पहले तीन चीजें लेकर जाती हैं। उन्होंने कहा कि, 'बेड पर सोने से पहले मुझे तीन चीजें चाहिए एक वाइन की बोतल, पजामा और पति सैफ अली खान'। उनकी बात सुनकर शूट पर मौजूद लोग हंसने लगे। हालांकि करीना को इन सारी बातों को बताने में कोई झिझक नहीं महसूस हुई।
4 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Instagram
आगे करीना ने कहा कि, 'मुझे नहीं लगता है कि इससे बेहतर जवाब कुछ और हो सकता है। मुझे इसके लिए प्राइज मिलना चाहिए'। अब करीना के इस जवाब को जानकार फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि करीना और सैफ की जोड़ी बॉलीवुड की रोमांटिक जोड़ियों में से एक मानी जाती है। दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं।
5 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Instagram
करीना ने इसी साल अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। बेटे को जन्म देने के बाद करीना एक बार फिर काम पर लौट चुकी हैं। जल्द ही करीना बड़े प्रोजेक्ट पर नजर आएंगी। बता दें कि प्रेग्नेंसी के दौरान ही करीना ने आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्डा' की शूटिंग खत्म की थी। उम्मीद है कि ये फिल्म इस साल दिसबंर के महीने में रिलीज होगी।