बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी सांसद सनी देओल के बेटे करण देओल फिल्म 'पल पल दिल के पास से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर जारी होने के बाद से ही फिल्म का प्रमोशन शुरू हो चुका है। प्रमोशन के दौरान ही करण देओल और करीना कपूर खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सनी देओल के बेटे करण के साथ वायरल हुई करीना कपूर की तस्वीर, कैप्शन में लिख दी दिल की बात
दरअसल फिल्म के प्रमोशन के लिए पल पल दिल के पास के स्टार्स करण देओल और सहर बाम्बा पहुंचे डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस।' इस शो के जज पैनेल में शामिल हैं करीना कपूर खान, ऐसे में करण ने अपने इंस्टाग्राम पर करीना के साथ एक फोटो शेयर की है।
पढ़ें: 400 फीट ऊपर से बेटे को गिरता देख सनी देओल की हुई थी ऐसी हालत, इंटरव्यू में किया खुलासा
सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए करण देओल ने लिखा- 'प्रमोशन की इससे बेहतर शुरुआत क्या हो सकती है कि अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के साथ सेट पर मौजूद रहने का मौका मिले।' करण की करीना के साथ फोटो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही है।
A post shared by Karan Deol (@imkarandeol) on
बता दें कि फिल्म पल पल दिल के पास एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिससे करण और सहर बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं सनी देओल। फिल्म 20 सिंतबर को रिलीज होगी।
A post shared by Karan Deol (@imkarandeol) on
फिल्म की शूटिंग के बारे में सहर बताती हैं की 'हमारी पहली मुलाकात से ही, सनी सर ने मुझे सहज महसूस कराया। अब मैं उनसे हर चीज के बारे में आराम से बात कर सकती हूं। लेकिन जब मैं सनी सर के ऑफिस में करण से मिली, तब पता चला की वह शर्मीला और मितभाषी है। जब हम फिल्म की तैयारी के लिए मनाली गए, तब मैने और करण ने करीब एक महीने तक एक-दूसरे से बात तक नहीं की थी।
पढ़ें: 'पल पल दिल के पास' के शूट के वक्त एक महीने नहीं हुई थी करण-सहर की बात, एक्ट्रेस ने किए कई खुलासे