बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर एक बार फिर दुल्हन बनने को तैयार हैं। बेबी डॉल गाने से लोगों के बीच लोकप्रिय हुईं कनिका शुक्रवार को अपने मंगेतर गौतम के साथ सात फेरे लेंगी। शादी से पहले सिंगर की मेहंदी सेरेमनी आयोजित की गई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हल्दी के बाद अब कनिका की मेहंदी का इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों को कनिका ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।
Kanika Kapoor Wedding: मेहंदी सेरेमनी में मंगेतर गौतम संग रोमांटिक नजर आईं कनिका कपूर, आज लेंगी सात फेरे
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर एक बार फिर दुल्हन बनने को तैयार हैं। बेबी डॉल गाने से लोगों के बीच लोकप्रिय हुईं कनिका शुक्रवार को अपने मंगेतर गौतम के साथ सात फेरे लेंगी।
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन फोटोज को शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा- जी, आई लव यू सो मच। इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस और कनिका के इंडस्ट्री के दोस्त उन्हें अपने जीवन की इस नई शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं। मशहूर कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, दोनों को बहुत- बहुत बधाई, ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे।
वहीं, टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, शुभकामनाएं। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने भी इस पोस्ट पर कमेंट कर कपल को बधाई दी। इसके अलावा नीति मोहन, मीरा कपूर, सारा तेंदुलकर, रिदिमा कपूर आदि ने भी कनिका को इस खास मौके पर बधाई दी। साथ ही सिंगर के फैंस भी लगातार अपनी पसंदीदा गायिका को शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं।
अपने मेहंदी फंक्शन में कनिका ने लाइट ग्रीन कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने लहंगे से मैचिंग चोकर, चूड़ियां और फ्लॉवर जूलरी पहनी हैं, जो उनके इस लुक में चार चांद लगा रहा है। वहीं, उनके मंगेतर गौतम ने क्रीम कलर का कुर्ता पायजामा, बास्केट पहनी हुई है।
अपनी मेहंदी सेरेमनी में कनिका और गौतम जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। साथ ही दोनों एक-दूसरे को लिप लॉक करते भी दिखाई दिए। कनिका कपूर के होने वाले पति गौतम एनआरआई बिजनेसमैन हैं। गौरतलब है कि यह कनिका की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने एनआरआई राज चंदौक से शादी की थी। इस शादी से उनके तीन बच्चे- अयाना, समारा और युवराज हैं।