देशभर में कोरोना महामारी के मामले आएदिन बढ़ते जा रहे हैं और ऐसे में लगातार ऑक्सीजन और आईसीयू बेड्स की कमी को लेकर लोग परेशान हैं। हर दिन कोरोना संक्रमण की वजह से मौतों का आंकड़ा बढ़ने लगा है। लेकिन इस मामले में भाजपा सरकार का दावा है कि हमारे पास पर्याप्त मेडिकल सुविधाएं मौजूद है। हाल ही में बीजेपी इंडिया की ओर से इसे लेकर ट्वीट किया गया, जिस पर एक्ट्रेस कंगना रणौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कंगना रणौत बोलीं- देश का मनोबल तोड़ने की कोशिश कर रहीं देशद्रोही शक्तियां, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल
बीजेपी इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, जिसमें मेदांता अस्पताल के चेयरमैन डॉ. नरेश त्रेहन के हवाले से लिखा गया है कि, 'अफवाह- सभी संक्रमितों को ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत है। सच्चाई- हमारे पास पर्याप्त ऑक्सीजन है। अगर आपको ऑक्सीजन की जरूरत नहीं है तो इसका इस्तेमाल न करें। ऑक्सीजन की बर्बादी मतलब किसी जरूरतमंद मरीज को इससे वंचित करना है।'
अफवाह- सभी संक्रमितों को ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत है।
सच्चाई- हमारे पास पर्याप्त ऑक्सीजन है। अगर आपको ऑक्सीजन की जरूरत नहीं है तो इसका इस्तेमाल न करें। ऑक्सीजन की बर्बादी मतलब किसी जरूरतमंद मरीज को इससे वंचित करना है।
- डॉ. नरेश त्रेहन, चेयरमैन, मेदान्ता pic.twitter.com/zB3E6PBK0Y
इस ट्वीट पर कंगना रणौत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, 'देशद्रोही शक्तियां जो अपना वक्त, संसाधन देश को तोड़ने में लगाते हैं, आज आपका मनोबल तोड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, उनसे बचें।' कंगना अपने ट्वीट की वजह से अक्सर ही ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं और इस ट्वीट के बाद भी ऐसा ही हुआ। लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया।
देशद्रोही शक्तियाँ जो अपना वक़्त संसाधन देश को तोड़ने में लगाते है आज आपका मनोबल तोड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, उनसे बचें 🙏 https://t.co/Yu5KcGhCtO
कंगना को ट्रोल करते हुए यूजर ने लिखा, 'बीजेपी कृपया इन्हे जल्दी से टिकट दीजिए, ये अब मौत का भी मजाक बना रही हैं। वैसे ये इनका पेशा है, जिसकी शुरुआत सुशांत की मौत से हुई थी।' एक ने लिखा कि, 'कुछ बेवकूफ, मुफ्तखोर अपने फायदे के लिए आपको भ्रमित और पॉजिटिव रहने का ज्ञान देंगे। ऐसे फर्जी राष्ट्रवादियों से बचे, इन्हें पहचाने, इन्होंने अपना खानदान बना लिया है। नेपोटिज्म का रोना रोके लेकिन आपके परिवार की मौतों पर ज्ञान दे रहे हैं।' अन्य एक यूजर ने लिखा कि, 'यहां लिखने से कुछ नहीं बदलेगा, कुछ असहाय की मदद करिए मैडम।'
कंगना रणौत लगभग हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देती रहती हैं। इस वक्त कंगना ट्विटर पर हैशटैग- #भारत_का_वीर_पुत्र_मोदी के साथ लगातार ट्वीट कर रही हैं। इसके साथ ही वो लगातार लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने और अफवाहों से बचने की सलाह दे रही हैं।