कंगना रणौत के भाई अक्षत रणौत शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी की सभी रस्में राजस्थान के उदयपुर में हुईं। कंगना और उनका पूरा परिवार इन दिनों राजस्थान में हैं। भाई की शादी में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान उनके लुक से लेकर आउटफिट तक की चर्चा रही।
भाई की शादी में कंगना रणौत ने खर्च कर दिए करोड़ों, केवल लहंगे की कीमत है इतने लाख
कंगना ने एक वीडियो साझा कर बताया कि उनके इस लहंगे को बनाने में करीब 14 महीने लग गए। वीडियो में कंगना लहंगा पहनकर घूमती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने आउफिट डिजाइनर अनुराधा वकील और ज्वैलरी डिजाइनर सब्यसाची को शुक्रिया कहा है।
कंगना का यह लहंगा गुजराती बांधनी है। नीले और बैंगनी रंग के इस लहंगे के साथ कंगना ने हैवी ज्वैलरी किया है। साथ ही उन पर मांग टीका खूब जच रहा है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'सभी, जो मेरे लहंगे के बारे में पूछ रहे थे उन्हें बता दूं कि यह गुजराती बांधनी लहंगा है, जिसे बनाने में लगभग 14 महीने लग गए।'
रिपोर्ट के मुताबिक कि कंगना के भाई की शादी में करीब छह करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। शादी में कंगना ने अपनी जो ज्वैलरी पहनी है उनकी कीमत 45 लाख रुपये से अधिक है जबकि आउटफिट पर करीब 18 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए गए हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि कंगना रणौत के भाई अक्षत की शादी 12 नवंबर को थी। शादी की रस्में उदयपुर के शीश महल होटल में हुई। झील किनारे बसा यह होटल कितना आलीशान है इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि 2018 में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी भी यही हुई थी।
View this post on Instagram