बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत इन दिनों फिल्मों से अधिक अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक मुद्दों तक वह बड़े सख्त अंदाज में अपनी बात रख रही हैं। इस बार कंगना के निशाने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आ गए हैं। इन दोनों के खिलाफ कंगना ने एक ट्वीट किया है। अभिनेत्री के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
कंगना के निशाने पर दिल्ली और मुंबई सीएम, अभिनेत्री ने पीएम केयर्स फंड द्वारा दिए गए पैसों का मांगा हिसाब
बता दें कि इस समय भारत में कोरोना के कारण हाहाकार मचा हुआ है। हर दिन साढ़े तीन लाख नए कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। वहीं, प्रतिदिन हजारों की मरीज की मौत हो रही है। अस्पतालों में एक तरफ बेड की कमी तो दूसरी तरफ ऑक्सीजन की किल्लत। इसके कारण सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है। वहीं, इस बीच कंगना भी विपक्ष पर हमलावर हो गई हैं और उन्होंने ट्वीट दाग दिया है।
कंगना ने अपने ट्वीट में 2 तस्वीरें लगाई हैं। इसमें उद्धव ठाकरे और अरविंद केजरीवाल नजर आ रहे हैं। कंगना रणौत के ट्वीट के मुताबिक, केजरीवाल और उद्धव सरकार को जनवरी में ही ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए प्रधानमंत्री केयर फंड से धनराशि स्वीकृत की गई थी। फिर भी ऐसा नहीं हो सका।
कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'पीएम केयर्स फंड के जो पैसे आवंटित किए गए वो कहां गए? इन दोनों ने ऑक्सीजन प्लांट क्यों नहीं बनवाये? हम लोगों को इनके द्वारा खर्च किये गए पैसों का जवाब और हिसाब चाहिए।' कंगना के इस ट्वीट पर अब प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कोई कंगना के समर्थन में है तो कोई अभिनेत्री का विरोध कर रहा है।
Kha gaye PMcares ka paisa and now asking for oxygen... Where’s the money gone ? Why these two characters did not build oxygen plants ? Why? We need answers and hisab of the money allocated to them .... pic.twitter.com/9w86Og8nTd
इससे पहले भी कंगना ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को खरी-खोटी सुनाई थी। दरसअल, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखकर उनसे बेड बढ़ाने और साथ ही ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ाने की अपील की थी, जिसपर कंगना ने निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था 'बचाओ बचाओ बचाओ। मोदी जी बचाओ। ये रहा रायता और ये रही आपकी दिल्ली, संभालो। घुमा फिरा के बोलने से सिर्फ बात बदल सकती है उसका मतलब नहीं।' कंगना के इस ट्वीट पर भी यूजर ने उन्हें ट्रोल किया था।
In short बचाओ बचाओ बचाओ.... मोदी जी बचाओ.... हमने जितना रायता फैलाना था फैला दिया है.... अब आप इसे साफ़ करो... ये रहा रायता और ये आपकी दिल्ली, सम्भालो । ha ha
घुमा फ़ीरा की बोलने से सिर्फ़ बात बदल सकती है उसका मतलब नहीं @ArvindKejriwal https://t.co/7SeD2f3X1U