कंगना रनौत बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हैं। अक्सर वो अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कई बार कंगना को उनके फैंस ट्रोल भी कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को उस वक्त हुआ जब कंगना रनौत एयरपोर्ट पर पहुंची और पैपराजी को फोटो पोज देने लगीं एवं इसके बाद एयरपोर्ट के भीतर प्रवेश कर गईं। लेकिन, इस दौरान कंगना रनौत ने मास्क नहीं पहन रखा था। यह घटना मुंबई एयरपोर्ट की है। जहां टर्मिनल पर साफ तौर पर एक बोर्ड पर 'नो मास्क, नो एंट्री' लिखा हुआ था। लेकिन कंगना ने मास्क के नियम का उल्लंघन किया और टर्मिनल के अंदर चली गईं। जब उनके प्रशंसकों का ध्यान इस तरह गया, तो उन्होंने कंगना रनौत को ट्रोल किया और उसने पूछा कि क्या सेलेब्स के लिए अलग नहीं हैं?
सोशल मीडिया: कंगना रनौत ने एयरपोर्ट पर 'नो मास्क, नो एंट्री' नियम का किया उल्लंघन, फैंस ने पूछा- मास्क कहां है मैम?
आपको बता दें कि कंगना रनौत को कोरोना हो चुका है और कुछ ही दिनों में वो ठीक भी हो गईं थीं। उसके बाद भी मास्क के नियम का उल्लंघन करने पर फैंस उनसे नाराज हैं और पैपराजी द्वारा शेयर की गई वीडियो पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस इसे कंगना रनौत की लापरवाही बता रहे हैं। कंगना ने इस दौरान व्हाइट कलर का सलवार-सूट पहना हुआ था और आंखों पर सन ग्लासेस भी लगाए हुए थे। अपनी इस ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
एयरपोर्ट टर्मिनल में जाते हुए कंगना रनौत ने मीडिया के कैमरे के सामने पोज दिए। लेकिन, उन्हें इतना ध्यान नहीं रहा कि उन्होंने अपने मुंह पर मास्क नहीं लगा रखा है। कंगना ने वहां मौजूद बोर्ड में लिखे हुए नोटिस की भी अनदेखी कर दी और तस्वीरें खिंचवा कर एयरपोर्ट के अंदर बिना मास्क लगाये ही चली गईं।
View this post on Instagram
A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)
कंगना रनौत के इस वीडियो को फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जहां यूजर्स काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कंगना रनौत से पूछा, मैम आपका मास्क कहां है? इस यूजर ने पूछा कि अब कहां हैं वो लोग जो कहते हैं कि नियम एक समान हैं।
एक अन्य यूजर ने हैरानी जताई और लिखा कि कंगना रनौत ने मास्क भी नहीं पहना हुआ था और सिक्योरिटी ने उन्हें चेक भी नहीं किया। एक अन्य यूजर ने पूछा कि कंगना रनौत मास्क क्यों नहीं पहनती हैं। एक अन्य यूजर ने कहा कि कंगना रनौत क्या कोई महारानी है, जो मास्क नहीं लगा रही हैं। और लोग इन्हें आदर्श मानते हैं।