तमिल फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन ने बॉलीवुड की फिल्में बनाने वाले लोगों को बड़ी सलाह दी है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि अंग्रेजी फिल्में देखने से पहले लोगों को खुद के देश में बने हिंदी और बंगाली सिनेमा को देखना चाहिए। कोरोना महामारी के बाद से ही बॉलीवुड की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही हैं। दो तीन फिल्मों को छोड़ दें तो ज्यादातर हिंदी फिल्में साल 2022 में फ्लॉप साबित हुई हैं। वहीं, सिनेमाघरों के खुलने के बाद साउथ की फिल्मों ने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन किया है।
Kamal Haasan: बॉलीवुड को कमल हासन ने दी बड़ी सलाह, कहा- अंग्रेजी से पहले बंगाली और हिंदी फिल्में देखें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 13 Dec 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन