खुद को फिल्म समीक्षक बताने वाले फ्लॉप फिल्में देने वाले अभिनेता कमाल आर खान अपने विवादित बयान के लिए जाने जाते हैं। कमाल आर खान उर्फ केआरके विवाद में रहने का कोई मौका नहीं छोडते। पिछले कुछ समय से उनका निशाना सुपरस्टार सलमान खान पर रहा है उसके अलावा वह दूसरे सितारों को लेकर भी काफी बातें कह चुके हैं। अब हाल ही में केआरके ने एक और ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने एक सुपरस्टार पर ही तंज कसा है।
केआरके के ट्वीट पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
हालांकि उन्होंने ट्वीट में किसी अभिनेता के नाम का जिक्र नहीं किया है। केआरके ने लिखा, 'बोलता है मैंने 30 साल से मेहनत की है तब सुपरस्टार बना हूं, ये किसने कहा कि तुम स्टार हो। अरे भाई साहब आपको सपना आया होगा। रियलिटी का इससे कोई लेना देना नहीं है। आप सुपर फ्लॉप हैं। अपनी पिछली पांच फिल्मों का बिजनेस देख लो जरा'।
2 of 5
कमाल आर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अब केआरके के इस ट्वीट ने यूजर्स को हैरान कर दिया है। इसमें कही भी सलमान खान या किसी भी सितारे के नाम का जिक्र नहीं है ऐसे में यूजर्स हैरान हैं कि केआरके किस पर तंज कस रहे हैं। ऐसे में बहुत से यूजर्स उनके इस पोस्ट पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
3 of 5
सलमान खान, अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
एक ने लिखा-भाई है कौन। एक और ने लिखा, 'ऐसा कौन है जो 30 साल में भी सुपरस्टार नहीं बन पाया'। एक ने लिखा, 'यह अजय देवगन की बात कर रहे हैं'। एक ने लिखा, 'मुझे तो लगा सलमान खान है लेकिन पिछले पांच फिल्म का कलेक्शन तो ठीक था फिर किसे बोल रहे'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई जो 30 साल से इंडस्ट्री में है अगर उसके अंदर प्रतिभा नहीं होती तो इतना लंबा नहीं टिक पाता'।
4 of 5
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
बहुत से यूजर्स का कहना है कि केआरके का यह इशारा अजय देवगन की ओर है जिन्हें हाल ही में इंडस्ट्री में 30 साल पूरे हुए हैं।बतौर एक्टर बॉलीवुड में कदम रखने वाले अजय ने समय के साथ साथ नए गुर सीखे और डायरेक्टर, प्रोड्यूसर व अन्य भूमिका में सिनेमा जगत में योगदान दिया। इन 30 वर्षों में उन्होंने 100 से भी अधिक फिल्मों में काम किया, दो राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए गए और कई उपलब्धियां अपने नाम कीं।
5 of 5
फूल और कांटे में अजय देवगन की एंट्री
- फोटो : सोशल मीडिया
1991 में रिलीज हुई फिल्म 'फूल और कांटे' में दो मोटरसाइकिलों पर खड़े होकर अजय ने केवल बड़े पर्दे पर ही नहीं, बल्कि सीधे फैंस के दिलों में एंट्री मारी थी। 30 वर्ष पूरे होने पर अजय कहते हैं कि इतने लंबे समय में मैंने कई तरह के अनुभव किए, उतार-चढ़ाव देखे और अब अगले 30 वर्षों के लिए खुद को तैयार कर रहा हूं।