फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान उर्फ केआरके फिल्म निर्माता करण जौहर को घेरने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इन दिनों करण जौहर का सारा ध्यान धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तली बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पर है, जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा कई बड़े स्टार्स एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी। लेकिन अभी से ही केआरके ने इस फिल्म के बहाने करण जौहर को घेरना शुरू कर दिया है। उन्होंने एक ट्वीट कर 'ब्रह्मास्त्र' को फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में रखा है।
2 of 4
केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, केआरके ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में एक मीम शेयर किया है, जिसमें उन्होंने उन सभी फिल्मों के नाम लिखे हैं, जो 2022 में रिलीज हुईं और फ्लॉप रही हैं। इन फिल्मों का रिव्यू केरआके ने भी निगेटिव में दिया था। इस ट्वीट की मजेदार बात फ्लॉप फिल्मों को बताने का तरीका है। इस मीम में कई सारे दरवाजे खुले हैं और उन पर साल 2022 की फ्लॉप फिल्मों के नाम लिखे हैं। शुरुआत रणवीर सिंह की फिल्म '83' से होती है और बीच में 'जुग जुग जियो', 'शमशेरा', 'एक विलेन रिटर्न्स' से लेकर 'लाल सिंह चड्ढा' का नाम लिखा है। इस तस्वीर के आगे बहुत सारा खून दिख रहा है। वहीं, आखिरी दरवाजा 'ब्रह्मास्त्र' का है, जो बंद है।
3 of 4
केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मीम में केआरके ने खुद की तुलना भूत से की है, जो सब को मारकर अब 'ब्रह्मास्त्र' की ओर बढ़ गया है। इस ट्वीट के साथ केआरके ने लिखा, 'गुड मॉर्निंग करण जौहर। जल्द ही मिलते हैं।' इस ट्वीट से साफ है कि केआरके ने मान लिया है कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की कहानी दमदार नहीं होगी और करोड़ों के बजट में बनी यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहेगी।
4 of 4
टीम ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘ब्रह्मास्त्र’ की बात करें तो अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म तीन पार्ट में रिलीज होगी, जिसका पहला पार्ट 9 सितंबर को पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में दस्तक देगा। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी नजर आएंगे। हाल ही में, इस फिल्म से शाहरुख खान का लुक लीक हुआ है, जो काफी धांसू है। फिल्म में शाहरुख कैमियो में दिखाई देंगे। वह वानर अस्त्र की भूमिका निभा रहे हैं।