अभिनेत्री काजोल सिनेमा जगत में करीब 30 साल पूरे कर चुकी हैं। तीन दशक के बाद भी वह स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी से दर्शकों का खूब मनोरंजन करती हैं। बीते दिनों वह अपने पति अभिनेता अजय देवगन अभिनीत और निर्मित फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' में तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई के रोल में नजर आई थीं। फिल्म में उनका किरदार बहुत बड़ा नहीं था बावजूद इसके काजोल अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहीं। फिल्म ने अब तक 260 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है। वैसे तो काजोल फिल्म की सफलता से बेहद खुश हैं लेकिन दूसरी तरफ उनका यह भी मानना है कि आप किसी भी फिल्म के बारे में पहले से पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हो सकते हैं।
'तानाजी' की सफलता से खुश हैं काजोल, 'माई नेम इज खान' के 10 साल पूरे होने पर ताजा की यादें
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन