बॉलीवुड में कई दिनों से लगातार खुशखबरियां आ रही हैं। हाल ही में मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधीं हैं। वहीं अब सिंघम फिल्म में अभिनेता अजय देवगन के साथ नजर आने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी कुछ ही दिनों में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। काजल के घर में शादी की तैयारियां धूमधाम से चल रही हैं।
काजल अग्रवाल के घर शुरू हुईं शादी की तैयारियां, बहन के साथ की 'पजामा पार्टी', देखें तस्वीरें
अभिनेत्री काजल अग्रवाल जल्द ही बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। काजल ने खुद ये खुशखबरी अपने फैंस को सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। अब काजल के घर पर प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। हाल ही में काजल ने अपनी बहन के साथ पजामा पार्टी की है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
काजल ने अपनी बहन निशा अग्रवाल के साथ 'पजामा पार्टी' की है। जिसमें काजल और उनकी बहन पजामा पहने नजर आ रही हैं। 'सिंघम' एक्ट्रेस काजल अग्रवाल सेलिब्रेशन वाले मोड में नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में काजल ने लिखा है, 'आखिरी दो दिन मिस काजल अग्रवाल के रूप में। हर चीज में अपनी पार्टनर के साथ चिलिंग।'
A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on
इससे पहले काजल ने दशहरे के अवसर पर अपने होने वाले पति गौतम किचलू के साथ भी तस्वीरें साझा की थीं। जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खूबसूरत लग रहे थे। तस्वीरों में काजल और गौतम की जोड़ी कमाल की लग रही थी। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन के जरिए काजल ने सभी को दशहरे की शुभकामनाएं दी थीं।
A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on
बता दें कि काजल 30 अक्तूबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। एक दिन पहले यानी कि 29 अक्तूबर को काजल के घर में हल्दी और मेहंदी सेरेमनी होगी। ये सेरेमनी वर और वधु दोनों पक्ष की एक साथ ही होगी। अपनी शादी के बारे में काजल ने छह अक्तूबर को एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया था। जिसके बाद उनके फैंस बेहद खुश हुए थे और उन्हें बधाइयां देने का सिलसिला भी शुरू हो गया था।
पढ़ें: मालवी मल्होत्रा पर चाकू से हमला करने वाले शख्स की हुई पहचान, अस्पताल में भर्ती हैं अभिनेत्री