मनोरंजन जगत के कई सितारे फैंस के लिए भगवान से कम नहीं होते हैं। कुछ सितारों के प्रति तो फैंस की ऐसी दीवानगी देखने को मिलती है जो हैरान कर जाती है। ऐसी ही कुछ दीवानगी दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को लेकर भी है। वो लोगों के बीच काफी मशहूर हैं और लड़कियां तो उन पर दिल हार जाती हैं। यूथ के पसंदीदा स्टार जूनियर एनटीआर अपने अभिनय को लेकर बहुत सुर्खियां बटोरते हैं। उनकी फिल्में पर्दे पर जबरदस्त हिट होती हैं। एनटीआर का जन्मदिन 20 मई को है और उनके चाहने वाले इस दिन को खास बनाने की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। जूनियर एनटीआर अपने फैंस की दीवानगी के बारे में जानते हैं।इस वजह से उन्होंने ट्वीट करके अपने फैंस से पहले ही एक खास अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने एक ऐसा बड़ा तोहफा भी मांग लिया है जिसे चाहकर भी उनके फैंस देने से इनकार नहीं कर पाएंगे
ट्विटरः जन्मदिन से पहले जूनियर एनटीआर ने फैंस से की अपील, तोहफे में मांग ली ये खास चीज
अभिनेता ने ट्वीट कर फैंस से कहा कि, 'आप सभी को बहुत धन्यवाद, मुझे सभी के संदेश और वीडियो मिल रहे हैं। आपके प्यार की वजह से ही आज मैं चल रहा हूं और आपके इस प्रेम का आभारी हो गया हूं। मेरी स्थिति अच्छी है और उम्मीद है कि जल्द ही मैं कोरोना निगेटिव हो जाऊंगा'।
अभिनेता ने आगे लिखा, 'हर साल मेरे जन्मदिन के मौके पर आपने मुझे बहुत प्यार दिखाया है जिसे मैं भूल नहीं सकता, लेकिन इस कठिन समय में मैं आपसे सिर्फ एक ही सबसे बड़ा तोहफा चाहता हूं। आप मुझे तोहफे में ये दे सकते हैं कि आप घर पर सुरक्षित रहें और लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। हमारा देश अभी भी कोरोना से जंग लड़ रहा है'।
A humble appeal 🙏🏻 pic.twitter.com/vzEtODgtEf
जूनियर एनटीआर ने ये भी लिखा कि, 'हमारी मेडिकल कम्यूनिटी और फ्रंटलाइन वर्कर्स निस्वार्थ भाव से बिना थके ये जंग लड़ रहे हैं। बहुत से लोगों ने इस समय में अपने करीबियों को खो दिया है। बहुत से ऐसे लोग हैं जिनकी नौकरियां उनसे छिन गई। ये जश्न मनाने का वक्त नहीं है। ये वक्त है उन लोगों के साथ मजबूती से खड़े रहना का जिन्हें जरूरत है। अपने परिवार का ख्याल रखें। एक दूसरे का साथ दें और जिसे जरूरत हो उसकी मदद भी करें। जब हम ये जंग जीत जाएंगे तो मिलकर पार्टी करेंगे। घर पर रहें सुरक्षित रहें'। बता दें कि कुछ दिनों पहले जूनियर एनटीआर ने खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी।